यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ये ट्रेनें होंगी निरस्त, इनके ठहराव में होगा बदलाव

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ये ट्रेनें होंगी निरस्त, इनके ठहराव में होगा बदलाव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 3:38:00 PM

उत्तर प्रदेश के गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के कारण कुछ गाड़ियों का संचलन बहाल तथा कुछ गाड़ियों को निरस्त एवं शार्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से दी गयी है। दी गयी जानकारी के अनुसार गोरखपुर से 13 जुलाई, 2026 को चलने वाली 75106 गोरखपुर-थावे डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी। जबकि थावे से 14 जुलाई, 2026 को चलने वाली 75104 थावे-छपरा डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी प्रकार छपरा से 14 जुलाई, 2026 को चलने वाली 75101 छपरा-औंड़िहार डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं छपरा से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 55055 छपरा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी नकहा जंगल के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी।

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ द्वारा यह जानकारी भी दी गयी है कि रेलवे प्रशासन द्वारा गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान हेतु कुछ गाड़ियों का ठहराव करनैलगंज स्टेशन पर दिया गया था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से कुछ गाड़ियों को करनैलगंज स्टेशन पर दिया गया ठहराव निरस्त किया जाता है। इनमें बरौनी से 09 एवं 10 जुलाई, 2026 को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का ठहराव करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रहेगा। 

जबकि बरौनी से 09 जुलाई, 2026 को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का ठहराव करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रहेगा। इसी प्रकार बरौनी से 09 जुलाई,2026 को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस का ठहराव करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रहेगा।

Trending News

बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी ने लिया बड़ा फैसला, प्रशांत किशोर, बीजेपी की बढ़ी टेंशन? अब तो...
बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी ने लिया बड़ा फैसला, प्रशांत किशोर, बीजेपी की बढ़ी टेंशन? अब तो...
Jul 08, 2026, 4:24:00 PM
मोतिहारी: अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, सुगौली में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ
मोतिहारी: अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, सुगौली में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ
Jul 08, 2026, 4:02:00 PM
 दिल्ली में 'झारखंड विज़न 2050' की शुरुआत, CM हेमंत सोरेन ने किया दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श का उद्घाटन
दिल्ली में 'झारखंड विज़न 2050' की शुरुआत, CM हेमंत सोरेन ने किया दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श का उद्घाटन
Jul 08, 2026, 4:01:00 PM
राहुल गांधी का प्रस्तावित पटना दौरा स्थगित, छात्रों से होना था संवाद
राहुल गांधी का प्रस्तावित पटना दौरा स्थगित, छात्रों से होना था संवाद
Jul 08, 2026, 3:49:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाली नोट के बड़े सौदागर को किया  गिरफ्तार, करोड़ों जाली नोट और लाखों कैश जब्त
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाली नोट के बड़े सौदागर को किया गिरफ्तार, करोड़ों जाली नोट और लाखों कैश जब्त
Jul 08, 2026, 3:47:00 PM
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ये ट्रेनें होंगी निरस्त, इनके ठहराव में होगा बदलाव
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ये ट्रेनें होंगी निरस्त, इनके ठहराव में होगा बदलाव
Jul 08, 2026, 3:38:00 PM
पलामू: डैम में मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी, पहुंचे जनप्रतिनिधि
पलामू: डैम में मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी, पहुंचे जनप्रतिनिधि
Jul 08, 2026, 3:24:00 PM
दिलचस्प होगा बांकीपुर उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी भी उतार सकती है उम्मीदवार
दिलचस्प होगा बांकीपुर उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी भी उतार सकती है उम्मीदवार
Jul 08, 2026, 3:23:00 PM
भागलपुर: सड़क पर तड़प रहे थे दो युवक, रुका विधायक का काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
भागलपुर: सड़क पर तड़प रहे थे दो युवक, रुका विधायक का काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
Jul 08, 2026, 3:08:00 PM
पुलिस की नाक के नीचे शराब का बड़ा खेल, काली कमाई का बढ़ता नेटवर्क बना सिरदर्द, तस्करी का नया हथियार...
पुलिस की नाक के नीचे शराब का बड़ा खेल, काली कमाई का बढ़ता नेटवर्क बना सिरदर्द, तस्करी का नया हथियार...
Jul 08, 2026, 2:51:00 PM