अटक अटक कर चल रहा है बिहार में मानसून

अटक अटक कर चल रहा है बिहार में मानसून

बिहार में मानसून यद्यपि सक्रिय दिख रहा है लेकिन इसकी चाल थोड़ी अटक सी गई है। मानसून की सक्रियता से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की खबरें हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है लेकिन अभी भी कई जिले गर्मी और भीषण उमस की चपेट में हैं। वही मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग द्वारा किए गए पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के वैशाली, शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा और पूर्वी चंपारण जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इधर राजधानी में आंशिक बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग ने मौसम में सुधार के आसार लगाए हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मानसून बिहार में मोतिहारी में अटका हुआ है। जिसके कारण आरा, बक्सर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मानसून की गतिविधियां नहीं पहुंच पाई है। मोतिहारी में मानसून अटकने के कारण गोपालगंज में मानसून एक्टिव हो गया है। इधर राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई है। इनमें किशनगंज, दरभंगा, पूर्णिया, मधेपुरा, वैशाली, सुपौल और अररिया जिले शामिल है। 

मानसून के इस अनोखी चाल के बीच पूर्वानुमान लगाया गया है कि राजधानी में मंगलवार को बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। हालांकि इससे पहले सोमवार को छिटपुट बूंदाबंदी से मौसम के मिजाज में बदलाव आया और देर शाम में बादलों के छाए रहने से भीषण उमस से लोगों को कुछ राहत मिली। राजधानी में मंगलवार को कुछ जगहों पर आंधी और बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। वही यह भी संभावना जताई गई है कि मुजफ्फरपुर जिले में दो जुलाई तक तेज बारिश हो सकती है।

Trending News

नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM