बहाल हुई लालू प्रसाद और राबडी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी

बहाल हुई लालू प्रसाद और राबडी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 8:15:00 AM

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने इन दोनों की सुरक्षा में की गई कटौती को खत्म कर दिया है यानी इन दोनों को ही जेड श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है। इसके अलावा इन दोनों ही नेताओं को बुलेटप्रूफ गाड़ी भी उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में नोटिफिकेशन में जारी कर दिया गया है। 

ज्ञात हो कि करीब एक माह पहले राज्य सरकार की वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हुई थी। जिसमें लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया था। इस बदलाव के बाद से राज्य में एक नए राजनीतिक संग्राम शुरू हो गया था।

दरअसल राज्य सरकार ने जब बदलाव किया था, उसके बाद राजद सुप्रीमो के साथ-साथ राबड़ी देवी ने भी अपनी सुरक्षा को वापस कर दिया था। कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिसमें लालू प्रसाद यादव बिना किसी सिक्योरिटी के बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। यहां तक की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास सुरक्षा कर्मियों को भी वापस कर दिया था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती ने भी अपने सिक्योरिटी को वापस कर दिया था। 

राजद की तरफ से स्पष्ट रूप से आरोप लगाया गया था कि सुरक्षा को लेकर के राजनीति की जा रही है और इसीलिए इन दोनों की सुरक्षा हटाई गई है, वहीं दूसरी तरफ सीएम सम्राट चौधरी के अलावा एनडीए के कई नेताओं ने इस मुद्दे पर बयान दिया था। बहरहाल अब सरकार ने अपना फैसला बदला है और लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी देवी को जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी की उपलब्ध कराने का फिर से निर्णय लिया है।

Trending News

रफ्तार का कहर, खाद लदा हाईवा पलटा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, छह भैंसें भी मरीं
रफ्तार का कहर, खाद लदा हाईवा पलटा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, छह भैंसें भी मरीं
Jul 04, 2026, 9:17:00 AM
बरसात में शाहपुर पुल बना छोटी नदी, प्रशासन और नगर निगम पर उठे सवाल
बरसात में शाहपुर पुल बना छोटी नदी, प्रशासन और नगर निगम पर उठे सवाल
Jul 04, 2026, 9:12:00 AM
पैसे के लेनदेन का आरोप, तरहसी थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए निलंबित
पैसे के लेनदेन का आरोप, तरहसी थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए निलंबित
Jul 04, 2026, 9:08:00 AM
मामूली विवाद में दंपति पर धारदार हथियार से हमला, 8 माह के मासूम की मौत
मामूली विवाद में दंपति पर धारदार हथियार से हमला, 8 माह के मासूम की मौत
Jul 04, 2026, 8:22:00 AM
बहाल हुई लालू प्रसाद और राबडी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी
बहाल हुई लालू प्रसाद और राबडी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी
Jul 04, 2026, 8:15:00 AM
आईजीआईएमएस पटना परिसर पुनर्विकास कार्य की स्वास्थ्य सचिव ने की उच्च स्तरीय समीक्षा
आईजीआईएमएस पटना परिसर पुनर्विकास कार्य की स्वास्थ्य सचिव ने की उच्च स्तरीय समीक्षा
Jul 03, 2026, 8:04:00 PM
50 के फॉर्म पर 100 रूपये की वसूली का आरोप, छात्र नेता ने जताया विरोध
50 के फॉर्म पर 100 रूपये की वसूली का आरोप, छात्र नेता ने जताया विरोध
Jul 03, 2026, 7:59:00 PM
केंद्रीय मंत्री से मिले राज्य के पथ निर्माण मंत्री, रखी यह मांग
केंद्रीय मंत्री से मिले राज्य के पथ निर्माण मंत्री, रखी यह मांग
Jul 03, 2026, 7:29:00 PM
नगर निकायों के विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
नगर निकायों के विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Jul 03, 2026, 7:20:00 PM
चलती ई-रिक्शा अचानक हो रही बंद! ब्लूटूथ हैकिंग से बढ़ी चालकों की चिंता
चलती ई-रिक्शा अचानक हो रही बंद! ब्लूटूथ हैकिंग से बढ़ी चालकों की चिंता
Jul 03, 2026, 7:16:00 PM