फैजल खान उर्फ खान सर की होगी गिरफ्तारी? दोनों बॉडीगार्ड ने गोली चलाने की बात कबूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोचिंग फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों गार्डों से पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां सामने आई हैं।

फैजल खान उर्फ खान सर की होगी गिरफ्तारी? दोनों बॉडीगार्ड ने गोली चलाने की बात कबूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 04, 2026, 6:02:00 PM

कोचिंग फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों गार्डों से पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां सामने आई हैं। शिक्षक खान सर के दो बॉडीगार्डों ने गोलीबारी की बात कबूल कर ली है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बॉडीगार्ड के बयान के बाद अब खान सर उर्फ फैजल खान को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। अब जांच की आंच सीधे खान सर उर्फ फैजल खान तक पहुंचती दिखाई दे रही है। पुलिस ने खान सर से कोचिंग सेंटर जाकर पूछताछ भी की। 

पटना पुलिस ने फायरिंग मामले में खान सर के दोनों बॉडीगार्ड प्रदीप और तालेश्वर को गिरफ्तार किया है। उनके बॉडीगार्ड से पटना पुलिस की ओर से पूछताछ की गई है, पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। गार्डों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस के निशाने पर खान सर भी हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने उनके कोचिंग संस्थान पहुंचकर भी पूछताछ की है। ऐसे में माना जा रहा है कि पटना कोचिंग केस और गोलीबारी कांड के बाद खान सर उर्फ फैजल खान को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। 

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है।   मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों गार्डों ने फायरिंग से जुड़ी बात स्वीकार की है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे खान सर की संभावित गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल पटना पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

दरअसल 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले मामले में नया वीडियो सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से यह वीडियो  जारी किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने की थी। इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। 3 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं खान सर से भी कोचिंग के अंदर फायरिंग मामले में पूछताछ की जा रही है।

बताते चलें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य दो लोगों की पहचान अभिषेक और गौरव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने भी मीडिया के सामने फायरिंग की बात को खारिज किया था। उनका कहना था कि घटना वाली रात कोई गोलीबारी नहीं हुई थी और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप भी निराधार हैं। उन्होंने खान सर पर साजिश करने का आरोप लगाया है।  

Trending News

शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 5:38:00 PM
केंद्रीय विद्यालय-1 परिसर में नाली का पानी, छात्रों की बढ़ी परेशानी
केंद्रीय विद्यालय-1 परिसर में नाली का पानी, छात्रों की बढ़ी परेशानी
Jul 22, 2026, 5:28:00 PM
सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
Jul 22, 2026, 5:19:00 PM
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
Jul 22, 2026, 5:17:00 PM
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM
 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM