खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग करता दिखा बॉडीगार्ड! बयान देते समय पीछे था शख्स, वायरल Video पर बवाल...

पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले मामले में एक नए वीडियो ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति हथियार लोड करने के बाद फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग करता दिखा बॉडीगार्ड! बयान देते  समय पीछे था शख्स, वायरल Video पर बवाल...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 04, 2026, 12:30:00 PM

पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले मामले में एक नए वीडियो ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। वायरल वीडियो पर बवाल मचा हुआ है। खान सर कोचिंग में पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बीच अब एक नया वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति हथियार लोड करने के बाद फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। कोचिंग पर बवाल के बाद खान सर ने फायरिंग की बात कही थी लेकिन फिर उन्होंने उस बयान से यू-टर्न ले लिया था। 

खान सर कोचिंग विवाद मामले से जुड़े नए वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बॉडीगार्ड फायरिंग कर रहा है।  38 सेकंड के वीडियो में यह देखा गया कि कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ लोग मौजूद हैं। इस बीच एक शख्स बंदूक को लोड करता है और फायरिंग कर देता है। दावा किया जा रहा है कि खान सर के बयान के दौरान उनके पीछे खड़ा दिखाई देने वाला एक व्यक्ति दूसरे वीडियो में कथित तौर पर फायरिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है और इसकी सत्यता की जांच पुलिस द्वारा की जानी बाकी है। जानकारी के मुताबिक फायरिंग कर रहा शख्स खान सर का बॉडीगार्ड ही बताया जा रहा है।  लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कौन है और फायरिंग की घटना उसी रात की है या नहीं।

मंगलवार की रात खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट हुई। हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ भी की। मंगलवार रात हुए हमले के बाद खान सर ने आरोप लगाया था कि उनकी कोचिंग पर हमला सुनियोजित तरीके से कराया गया। उन्होंने शुरुआती बयान में यह भी दावा किया था कि घटना के दौरान 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। हालांकि कुछ ही घंटों बाद खान सर अपने फायरिंग वाले बयान से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि घटना के समय माहौल बेहद तनावपूर्ण था और अफरा-तफरी में उन्हें स्थिति ठीक से समझ नहीं आ सकी।  पटना पुलिस ने भी अब तक की जांच में फायरिंग की किसी घटना की पुष्टि नहीं की है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य दो लोगों की पहचान अभिषेक और गौरव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने भी मीडिया के सामने फायरिंग की बात को खारिज किया था। उनका कहना था कि घटना वाली रात कोई गोलीबारी नहीं हुई थी और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप भी निराधार हैं। उन्होंने खान सर पर साजिश करने का आरोप लगाया है।  

वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है और अन्य सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। इस बीच नए वीडियो के सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है। वायरल वीडियो पर बवाल मचा हुआ है और यह मामला उलझता हुआ दिख रहा है।  हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच में क्या खुलासा होता है, यह देखने वाली बात होगी। 

Trending News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 5:38:00 PM
केंद्रीय विद्यालय-1 परिसर में नाली का पानी, छात्रों की बढ़ी परेशानी
केंद्रीय विद्यालय-1 परिसर में नाली का पानी, छात्रों की बढ़ी परेशानी
Jul 22, 2026, 5:28:00 PM
सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन, पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
Jul 22, 2026, 5:19:00 PM
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
विकास की आस को लेकर धनबाद विकास मंच का महाधरना, बारिश में भी डटे रहे नेता, कार्यकर्ता
Jul 22, 2026, 5:17:00 PM
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
निर्मली समेत बिहार के 25 अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, इन लोगों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
Jul 22, 2026, 4:52:00 PM
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
अब झारखंड में भी चमकेगा फिल्मी भविष्य! SRFTI के साथ सरकार का ऐतिहासिक MoU
Jul 22, 2026, 4:46:00 PM
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खौलते तेल की कडाही में गिरा बालक, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 22, 2026, 4:30:00 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
NEET पेपर लीक पर संसद में मंथन, सरकार ने चर्चा पर जताई सहमति
Jul 22, 2026, 4:29:00 PM
 बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM