गर्मी के असर से बदला स्कूल टाइम, बिहार में 6 अप्रैल से सुबह 6:30 से क्लास शुरू

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राज्य के सभी करीब 80 हजार सरकारी विद्यालय अब 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे.

स्कूल का बदला टाइम

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राज्य के सभी करीब 80 हजार सरकारी विद्यालय अब 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे. इस बदलाव के तहत स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी. शिक्षकों को 12:30 बजे तक स्कूल में रहना होगा

यह निर्णय गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लिया गया है, ताकि छात्रों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके. कई जिलों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जो माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पूर्व निर्देशों के आधार पर हैं.

नए टाइम टेबल के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रार्थना और चेतना सत्र आयोजित किया जाएगा. इसके बाद 7:00 बजे से कक्षाओं की शुरुआत होगी. पहली घंटी 7:00 से 7:40 बजे, दूसरी 7:40 से 8:20 बजे और तीसरी 8:20 से 9:00 बजे तक चलेगी.

9:00 से 9:40 बजे तक मध्यांतर रखा गया है. इसी दौरान प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) दिया जाएगा. इसके बाद 9:40 से 10:20 बजे तक चौथी घंटी की पढ़ाई होगी.

इसके बाद 10:20 से 11:00 बजे तक पांचवीं, 11:00 से 11:40 बजे तक छठी और 11:40 से 12:20 बजे तक सातवीं घंटी चलेगी. सातवीं घंटी के बाद 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी. बच्चों की छुट्टी के बाद 12:20 से 12:30 बजे तक शिक्षक प्रधानाध्यापक की देखरेख में दिनभर की पढ़ाई की समीक्षा करेंगे. साथ ही अगले दिन की योजना और दिए गए होमवर्क की जांच भी की जाएगी.

Trending News

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Oct 20, 2026, 9:18:00 AM
जदयू नेता और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
जदयू नेता और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Oct 20, 2026, 8:52:00 AM
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM