पूर्व सीएम नीतीश कुमार का निर्देश, बांकीपुर उपचुनाव में भारी जीत दर्ज करने के लिए जुटें कार्यकर्ता

पूर्व सीएम नीतीश कुमार का निर्देश, बांकीपुर उपचुनाव में भारी जीत दर्ज करने के लिए जुटें कार्यकर्ता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 14, 2026, 2:06:00 PM

पूर्व सीएम सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं को बांकीपुर विधानसभा चुनाव में जुटने के निर्देश दिए हैं। दरअसल मंगलवार को जद(यू) के प्रदेश मुख्यालय, पटना में नीतीश कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया।

इससे पहले नीतीश कुमार के आगमन पर प्रदेश कार्यालय परिसर में उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। नीतीश कुमार ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की, उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा सभी का कुशलक्षेम जाना। नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम का जायजा लेते हुये उचित दिशा-निदेश देते हुये कार्यकत्र्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पूरी ताकत से बांकीपुर उपचुनाव में जुट जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाए तथा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए संगठित होकर कार्य करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और अनुशासित व सकारात्मक तरीके से चुनाव प्रचार करने का निर्देश देते हुये विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से बांकीपुर एनडीए प्रत्याशी का प्रदर्शन शानदार होगा।    

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Trending News

CM हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री मन्नान मालिक को दी श्रद्धांजलि
CM हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री मन्नान मालिक को दी श्रद्धांजलि
Jul 14, 2026, 3:28:00 PM
रांची में दिनदहाड़े युवक पर हमला, छह के खिलाफ शिकायत दर्ज
रांची में दिनदहाड़े युवक पर हमला, छह के खिलाफ शिकायत दर्ज
Jul 14, 2026, 3:17:00 PM
गोपालगंज: घरेलू गैस एजेंसी और PDS दुकानदारों पर DM की पैनी नजर, कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं
गोपालगंज: घरेलू गैस एजेंसी और PDS दुकानदारों पर DM की पैनी नजर, कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं
Jul 14, 2026, 3:13:00 PM
सिया से भी खौफनाक निकली सुनीता, ऑटो वाले के प्यार में पागल पति के किए 3 टुकड़े, 11 महीने बाद खुला राज
सिया से भी खौफनाक निकली सुनीता, ऑटो वाले के प्यार में पागल पति के किए 3 टुकड़े, 11 महीने बाद खुला राज
Jul 14, 2026, 2:58:00 PM
BREAKING : जज उत्तम आनंद ह*त्याकांड में HC का बड़ा फैसला
BREAKING : जज उत्तम आनंद ह*त्याकांड में HC का बड़ा फैसला
Jul 14, 2026, 2:51:00 PM
 गोपनीय दस्तावेज़ लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने जारी किया समन
गोपनीय दस्तावेज़ लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने जारी किया समन
Jul 14, 2026, 2:43:00 PM
गोपालगंज: प्रेम जाल में फंसाया, शादी का सपना फिर खेला घिनौना खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज: प्रेम जाल में फंसाया, शादी का सपना फिर खेला घिनौना खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार
Jul 14, 2026, 2:29:00 PM
जूनियर राष्ट्रीय रग्बी में जहानाबाद के रोहित ने जीता गोल्ड, बिहार का बढ़ाया मान, जोरदार स्वागत
जूनियर राष्ट्रीय रग्बी में जहानाबाद के रोहित ने जीता गोल्ड, बिहार का बढ़ाया मान, जोरदार स्वागत
Jul 14, 2026, 2:12:00 PM
पूर्व सीएम नीतीश कुमार का निर्देश, बांकीपुर उपचुनाव में भारी जीत दर्ज करने के लिए जुटें कार्यकर्ता
पूर्व सीएम नीतीश कुमार का निर्देश, बांकीपुर उपचुनाव में भारी जीत दर्ज करने के लिए जुटें कार्यकर्ता
Jul 14, 2026, 2:06:00 PM
नालंदा: पुलिस के सामने युवक को मार दी गोली, मचा हड़कंप
नालंदा: पुलिस के सामने युवक को मार दी गोली, मचा हड़कंप
Jul 14, 2026, 1:56:00 PM