बिहार के इस जिले में रहस्यमयी तरीके से मर रहे कौवे, बर्ड फ्लू की आशंका से मचा हड़कंप

बिहार के भागलपुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल सैंडिस कंपाउंड में दर्जनों कौवों की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है

बिहार के इस जिले में रहस्यमयी तरीके से मर रहे कौवे, बर्ड फ्लू की आशंका से मचा हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 19, 2026, 5:26:00 PM

बिहार के भागलपुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल सैंडिस कंपाउंड में दर्जनों कौवों की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है. स्विमिंग पूल के सामने कई मृत कौवे पड़े मिले. सुबह टहलने पहुंचे लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो दहशत फैल गई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले नवगछिया इलाके में भी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हुई थी. लगातार हो रही घटनाओं से बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है

सुबह व्यायाम करने आने वाले नागरिकों ने कहा कि खुले मैदान में इस तरह पक्षियों की मौत गंभीर मामला है. लोगों ने मांग की है कि मृत पक्षियों को तुरंत सुरक्षित तरीके से हटाया जाए. साथ ही पूरे इलाके की सैनिटाइजेशन की जाए. स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि घटना के बाद भी जिला प्रशासन, नगर निगम या स्मार्ट सिटी की टीम मौके पर नहीं पहुंची. डर के कारण कई लोगों ने फिलहाल उस क्षेत्र में जाना कम कर दिया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पक्षियों की असामान्य मौत हो रही है तो पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सैंपल जांच करनी चाहिए. समय रहते कदम उठाए गए तो किसी बड़े संक्रमण को रोका जा सकता है.

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM