सीएम सम्राट चौधरी का दैनिक कार्यक्रम-19 सितंबर: पटना से लेकर कटिहार तक, CM का बिजी शेड्यूल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज 19 सितंबर 2026 को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन राजधानी पटना से लेकर कटिहार तक विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा।

सीएम सम्राट चौधरी का दैनिक कार्यक्रम-19 सितंबर: पटना से लेकर कटिहार तक, CM का बिजी शेड्यूल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज 19 सितंबर 2026 को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन राजधानी पटना से लेकर कटिहार तक विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। पटना में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:15 बजे लोक सेवक आवास से तारामंडल के लिए प्रस्थान के साथ होगी। 11:25 बजे वे तारामंडल में ‘रेवा संकल्प अभियान–National Innovation Challenge’ पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री बापू सभागार, सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से कटिहार जाएंगे। दोपहर 3:15 बजे कटिहार पहुंचने के बाद 3:20 बजे विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ वर्ष 2026 में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद शाम करीब 4:05 बजे वे हेलीकॉप्टर से पटना लौटेंगे और लोक सेवक आवास पहुंचेंगे।

शाम 6 बजे मुख्यमंत्री ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित ‘माटी–पर्वत महोत्सव–पटना’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रात करीब 7:20 बजे वे वापस लोक सेवक आवास पहुंचेंगे।

यानी आज CM सम्राट चौधरी का दिन प्रशासनिक समीक्षा, महिला आयोग के कार्यक्रम, बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक आयोजन में भागीदारी के बीच व्यस्त रहेगा।

सम्राट चौधरी का दैनिक कार्यक्रम — 19 सितंबर 2026

मुख्य कार्यक्रम:

11:15 पूर्वाह्न: लोक सेवक आवास से तारामंडल, पटना प्रस्थान

11:25 पूर्वाह्न: तारामंडल में रेवा संकल्प अभियान–National Innovation Challenge पोर्टल का शुभारंभ

1:15 अपराह्न: बापू सभागार, सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम

1:20 अपराह्न: बापू सभागार में बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भागीदारी

2:05 अपराह्न: स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान

2:15 अपराह्न: हेलीकॉप्टर से कटिहार प्रस्थान

3:15 अपराह्न: कटिहार में BSAP-7 मैदान स्थित हेलीपैड आगमन

3:20 अपराह्न: विकास भवन सभागार में विभागीय पदाधिकारियों के साथ कटिहार जिला अंतर्गत वर्ष-2026 में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षात्मक बैठक

4:00 अपराह्न: हेलीपैड के लिए प्रस्थान

4:05 अपराह्न: हेलीकॉप्टर से पटना वापसी

5:05 अपराह्न: स्टेट हैंगर से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान

5:10 अपराह्न: लोक सेवक आवास आगमन

5:55 अपराह्न: लोक सेवक आवास से ऊर्जा ऑडिटोरियम प्रस्थान

6:00 अपराह्न: ऊर्जा ऑडिटोरियम में “माटी–पर्वत महोत्सव–पटना” में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी

7:15 अपराह्न: कार्यक्रम स्थल से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान

7:20 अपराह्न: लोक सेवक आवास आगमन

Trending News

सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
Sep 19, 2026, 2:26:00 PM
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
Sep 19, 2026, 2:16:00 PM
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
Sep 19, 2026, 2:06:00 PM
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
Sep 19, 2026, 1:20:00 PM
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
Sep 19, 2026, 1:10:00 PM
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Sep 19, 2026, 12:51:00 PM
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Sep 19, 2026, 12:47:00 PM
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
Sep 19, 2026, 12:42:00 PM
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
Sep 19, 2026, 12:28:00 PM