कौन हैं IPS राजीव रंजन? CBI की कमान संभाल रहे अधिकारी पर टिकी पटना NEET छात्रा मौत केस की जांच

पटना की नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। पटना से लेकर जहानाबाद तक सबूत जुटाने के लिए सीबीआई एक्टिव है।

Patna NEET स्टूडेंट्स

पटना की नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। पटना से लेकर जहानाबाद तक सबूत जुटाने के लिए सीबीआई एक्टिव है। सीबीआई ने बीते दिन जहानाबाद जाकर मृतक छात्रा के भाई का मोबाइल जब्त कर लिया। ये पूरी जांच सीबीआई के आईजी राजीव रंजन के नेृत्व में चल रही है। राजीव रंजन अपनी टीम के साथ हर पहलू पर नजर रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। मृतक छात्रा के परिजनों से भी पूछताछ कर रह हैं। आइए जानते हैं राजीव रंजन कौन हैं?

राजीव रंजन 2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह सीबीआई में बिहार और झारखंड के ज्वाइंट डायरेक्टर (IG) के रूप में रांची मुख्यालय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले (करगहर थाना क्षेत्र) के एमनडेरी गांव के रहने वाले राजीव के पिता स्वर्गीय मुरली प्रसाद एक शिक्षक थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नोखा के सर्वोदय स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने आरा और पटना में पढ़ाई की। पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक करने के बाद उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस का पद हासिल किया।

सीबीआई में आने से पहले राजीव रंजन ने CRPF में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने अयोध्या के श्रीराम मंदिर और मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा करने वाली विशिष्ट टीम का नेतृत्व किया है। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी उनकी भूमिका अहम रही है।

नगरोटा के हीरानगर रेंज के डीआईजी रहते हुए उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन चलाए। उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए साल 2025 में उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार और पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

राजीव रंजन का सीबीआई में यह दूसरा कार्यकाल है। वह पहले भी 2011 से 2018 तक एजेंसी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके नाम कई बड़े मामलों की जांच दर्ज है

Trending News

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM