शराब बरामदगी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी राम शक्ल सिंह को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, जुर्माना भी...
Sep 30, 2026, 7:31:00 PM

पटना : बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) ने 30 करोड़ रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए BMSICL का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि और बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक सुब्रत कुमार सेन उपस्थित थे।









