भीषण गर्मी के बीच 102 एम्बुलेंस हाई अलर्ट पर, कॉल मिलते ही तुरंत पहुंचेगा, विशेष तैयारी

लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए 102 एम्बुलेंस सेवा को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

 भीषण गर्मी के बीच 102 एम्बुलेंस हाई अलर्ट पर, कॉल मिलते ही तुरंत पहुंचेगा, विशेष तैयारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 01, 2026, 5:58:00 PM

पटना। लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए 102 एम्बुलेंस सेवा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बिहार सरकार के सहयोग से ज़ेनप्लस द्वारा बिहार में संचालित 102 एंबुलेंस के प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव द्वारा जिले भर में संचालित एम्बुलेंसों एवं कॉल सेंटर टीमों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। 

भीषण गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, लू लगना, चक्कर आना, बेहोशी, सांस संबंधी परेशानी तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के मामलों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए 102 एम्बुलेंस सेवा की तैयारियों को और मजबूत किया गया है। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एम्बुलेंस कर्मियों को आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन कॉल मिलने पर तुरंत एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा संचालित 102 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह निःशुल्क है, जिसके द्वारा हर महीने हम लगभग 1 लाख 50 हजार मरीजों को सेवा प्रदान की जा रही है। वर्तमान में बिहार में 2071 एम्बुलेंस संचालित हैं, जिनमें 869 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS),1,396 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस तथा 106 शव वाहन शामिल हैं। इन एम्बुलेंसों के माध्यम से प्रतिदिन 5000 से ज्यादा मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। 

हर एम्बुलेंस में प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) तैनात रहते हैं, जो आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार देने में सक्षम हैं। साथ ही उनके मार्गदर्शन के लिए 24×7 अनुभवी MBBS डॉक्टरों की टीम वीडियो कॉल पर उपलब्ध रहती है।

ज़ेन प्लस, बिहार के प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सेवा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कॉल सेंटर से लेकर फील्ड में कार्यरत एम्बुलेंस टीमों तक सभी को अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।

उन्होंने लोगों से अपील की कि तेज धूप और लू के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर घबराएं नहीं तथा आवश्यकता पड़ने पर 102 एम्बुलेंस सेवा की सहायता लें।

Trending News

बोकारो: घर के सामने खेल रही थी 6 साल की बच्ची, अचानक हुई गायब
बोकारो: घर के सामने खेल रही थी 6 साल की बच्ची, अचानक हुई गायब
Jul 01, 2026, 6:46:00 PM
विद्यालय में सुविधा के लिए विधानसभा अध्यक्ष की पहल, अविभाजित बिहार में रखी गयी थी नींव
विद्यालय में सुविधा के लिए विधानसभा अध्यक्ष की पहल, अविभाजित बिहार में रखी गयी थी नींव
Jul 01, 2026, 6:39:00 PM
इंग्लैंड T20I से पहले आई बड़ी खबर, नेट्स में खूब गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जमकर की तोड़-फोड़, अब तो...
इंग्लैंड T20I से पहले आई बड़ी खबर, नेट्स में खूब गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जमकर की तोड़-फोड़, अब तो...
Jul 01, 2026, 6:27:00 PM
 भीषण गर्मी के बीच 102 एम्बुलेंस हाई अलर्ट पर, कॉल मिलते ही तुरंत पहुंचेगा, विशेष तैयारी
भीषण गर्मी के बीच 102 एम्बुलेंस हाई अलर्ट पर, कॉल मिलते ही तुरंत पहुंचेगा, विशेष तैयारी
Jul 01, 2026, 5:58:00 PM
आसान हुई हज यात्रा, पहली बार पटना से सीधे कर सकेंगे हज तक की यात्रा
आसान हुई हज यात्रा, पहली बार पटना से सीधे कर सकेंगे हज तक की यात्रा
Jul 01, 2026, 5:51:00 PM
सीएम सम्राट कैबिनेट मीटिंग: राज्य में पांच नये सेंट्रल स्कूल के लिए सरकार देगी सरकारी भूमि
सीएम सम्राट कैबिनेट मीटिंग: राज्य में पांच नये सेंट्रल स्कूल के लिए सरकार देगी सरकारी भूमि
Jul 01, 2026, 5:46:00 PM
 शपथ लेते ही MLC पवन सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, जय भोजपुरी, जय बिहार...बम-बम...
शपथ लेते ही MLC पवन सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, जय भोजपुरी, जय बिहार...बम-बम...
Jul 01, 2026, 5:29:00 PM
BCCI और गौतम गंभीर पर प्रेशर! वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बिहारी छोरा इंग्लैंड से वसूलेगा लगान
BCCI और गौतम गंभीर पर प्रेशर! वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बिहारी छोरा इंग्लैंड से वसूलेगा लगान
Jul 01, 2026, 5:03:00 PM
बिजली व्यवस्था पर विधायकों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को सांसद राधामोहन सिंह ने कह दिया
बिजली व्यवस्था पर विधायकों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को सांसद राधामोहन सिंह ने कह दिया
Jul 01, 2026, 4:31:00 PM
जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का हमला, दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग, मशाल जुलूस और बंद का ऐलान
जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का हमला, दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग, मशाल जुलूस और बंद का ऐलान
Jul 01, 2026, 4:27:00 PM