शपथ लेते ही MLC पवन सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, जय भोजपुरी, जय बिहार...बम-बम...

बिहार विधान परिषद में आज बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। शपथ लेते ही बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य पवन सिंह ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है।

 शपथ लेते ही MLC पवन सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, जय भोजपुरी, जय बिहार...बम-बम...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 01, 2026, 5:29:00 PM

बिहार विधान परिषद में आज 10 नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जहां बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पहली बार एमएलसी के रूप में शपथ ली। शपथ लेते ही बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य पवन सिंह ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। पवन सिंह ने जय भोजपुरी, जय बिहार का शंखनाद करते हुए  कहा कि उनका सपना है कि बिहार में फिल्म सिटी बने, ताकि राज्य के कलाकारों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। 

पवन सिंह ने बिहार में फिल्म सिटी बनाने की पैरवी करते हुए कहा कि उनका सपना है कि बिहार के कलाकारों को काम के लिए मुंबई या दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।  उन्होंने कहा कि एक कलाकार होने के नाते वह चाहते हैं कि सिंगिंग और एक्टिंग का बड़ा केंद्र बिहार ही बने और यहां के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार और पहचान मिले।  पवन सिंह ने कहा-बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन पर्याप्त संसाधन और अवसर नहीं होने के कारण कलाकारों को मुंबई और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। मेरी कोशिश होगी कि बिहार में फिल्म सिटी बने और यहां के छोटे-बड़े सभी कलाकारों को अपने ही राज्य में रोजगार मिले।

पवन सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि बिहार के युवा कलाकारों, तकनीशियनों और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों को राज्य में ही काम मिले। जो जूनियर और छोटे लड़के हैं, जिन्हें काम नहीं मिल रहा है, उन्हें बिहार में ही काम मिले। मेरी कोशिश होगी कि सभी को रोजगार बिहार में ही मिले। अपने संबोधन के अंत में पवन सिंह ने कहा कि उनकी हमेशा यही कामना रहेगी कि बिहार लगातार आगे बढ़े और विकास करे। उन्होंने कहा-बिहार के लोग खुश रहें और बिहार बम-बम रहे।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित सभी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उप भवन (एनेक्सी) स्थित मुख्य सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शपथ के साथ सभी सदस्य आधिकारिक रूप से विधान परिषद का हिस्सा बने। भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह के शपथ ग्रहण को लेकर सबसे अधिक चर्चा रही। बिहार सरकार के मंत्री निशांत कुमार ने भी एमएलसी के रूप में शपथ ली। समारोह में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अब सभी नए सदस्य सदन की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। शपथ के बाद जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने का संकल्प लिया। 

Trending News

विद्यालय में सुविधा के लिए विधानसभा अध्यक्ष की पहल, अविभाजित बिहार में रखी गयी थी नींव
विद्यालय में सुविधा के लिए विधानसभा अध्यक्ष की पहल, अविभाजित बिहार में रखी गयी थी नींव
Jul 01, 2026, 6:39:00 PM
इंग्लैंड T20I से पहले आई बड़ी खबर, नेट्स में खूब गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जमकर की तोड़-फोड़, अब तो...
इंग्लैंड T20I से पहले आई बड़ी खबर, नेट्स में खूब गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जमकर की तोड़-फोड़, अब तो...
Jul 01, 2026, 6:27:00 PM
 भीषण गर्मी के बीच 102 एम्बुलेंस हाई अलर्ट पर, कॉल मिलते ही तुरंत पहुंचेगा, विशेष तैयारी
भीषण गर्मी के बीच 102 एम्बुलेंस हाई अलर्ट पर, कॉल मिलते ही तुरंत पहुंचेगा, विशेष तैयारी
Jul 01, 2026, 5:58:00 PM
आसान हुई हज यात्रा, पहली बार पटना से सीधे कर सकेंगे हज तक की यात्रा
आसान हुई हज यात्रा, पहली बार पटना से सीधे कर सकेंगे हज तक की यात्रा
Jul 01, 2026, 5:51:00 PM
सीएम सम्राट कैबिनेट मीटिंग: राज्य में पांच नये सेंट्रल स्कूल के लिए सरकार देगी सरकारी भूमि
सीएम सम्राट कैबिनेट मीटिंग: राज्य में पांच नये सेंट्रल स्कूल के लिए सरकार देगी सरकारी भूमि
Jul 01, 2026, 5:46:00 PM
 शपथ लेते ही MLC पवन सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, जय भोजपुरी, जय बिहार...बम-बम...
शपथ लेते ही MLC पवन सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, जय भोजपुरी, जय बिहार...बम-बम...
Jul 01, 2026, 5:29:00 PM
BCCI और गौतम गंभीर पर प्रेशर! वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बिहारी छोरा इंग्लैंड से वसूलेगा लगान
BCCI और गौतम गंभीर पर प्रेशर! वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बिहारी छोरा इंग्लैंड से वसूलेगा लगान
Jul 01, 2026, 5:03:00 PM
बिजली व्यवस्था पर विधायकों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को सांसद राधामोहन सिंह ने कह दिया
बिजली व्यवस्था पर विधायकों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को सांसद राधामोहन सिंह ने कह दिया
Jul 01, 2026, 4:31:00 PM
जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का हमला, दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग, मशाल जुलूस और बंद का ऐलान
जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का हमला, दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग, मशाल जुलूस और बंद का ऐलान
Jul 01, 2026, 4:27:00 PM
किसानों के लिए शुरू हुआ डिजिटल जागरूकता अभियान
किसानों के लिए शुरू हुआ डिजिटल जागरूकता अभियान
Jul 01, 2026, 4:17:00 PM