भव्य शोभा यात्रा को लेकर पटना में अलर्ट, बेली रोड से इनकम टैक्स गोलंबर तक नो-एंट्री, पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

आज रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और आकर्षक झांकियों के स्वागत के लिए शहर सज चुका है. पटना ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए शहर का पूरा नक्शा बदल दिया है.

Patna me alart

आज रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और आकर्षक झांकियों के स्वागत के लिए शहर सज चुका है. पटना ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए शहर का पूरा नक्शा बदल दिया है.

आज यानी 27 मार्च 2026 को शाम 5 बजे के बाद पटना के कई मुख्य मार्ग आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कई मुख्य मार्गों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके.

शाम के वक्त शोभा यात्रा का मुख्य हिस्सा शहर की सड़कों पर उतरेगा, बेली रोड और बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलंबर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया जाएगा. झांकी आगमन के दौरान इस पूरे स्ट्रेच पर किसी भी प्रकार के निजी या व्यावसायिक वाहन का परिचालन वर्जित रहेगा.

यदि आपको लोहिया चक्र से गांधी मैदान की ओर जाना है, तो भूलकर भी इनकम टैक्स गोलंबर वाला रास्ता न चुनें. इसके बजाय, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बोरिंग रोड और राजापुल होते हुए गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी है.

ट्रेन पकड़ने या करबिगहिया की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी रूट में बड़ा बदलाव किया गया है. लोहिया चक्र से आर-ब्लॉक या पटना जंक्शन जाने वाले वाहनों को अब सर्किट हाउस के रास्ते डाइवर्ट किया जाएगा.

यात्री सर्किट हाउस से होते हुए आर-ब्लॉक के ऊपर से जीपीओ फ्लाईओवर या चिरैयाटाड़ फ्लाईओवर का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने इन प्रमुख पॉइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल और साइन बोर्ड लगाए हैं ताकि बाहरी जिलों से आने वाले लोगों को रास्ता खोजने में परेशानी न हो.

प्रशासन को आशंका है कि रामनवमी के मौके पर लाखों की भीड़ सड़कों पर उतर सकती है. ऐसे में पटना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निजी कारों या बाइक के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.

शोभा यात्रा के मार्ग पर भारी भीड़ के कारण कई जगह पैदल यात्रियों का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें. पुलिस ने साफ किया है कि यह डायवर्जन प्लान देर रात जुलूस संपन्न होने तक प्रभावी रहेगा.

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे जारी रूट डायवर्जन का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें. पुलिस के निर्देशों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सकती।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM