बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव: बीजेपी ने बदला अपना उम्मीदवार
बिहार की राजनीति से जुडी बडी खबर है। बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे अभिषेक बंटी अब चुनाव नहीं लडेंगे। अब तक की जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार अभिषेक बंटी ने खुद पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लडने से इंकार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी की तरसे घोषित किए गए उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने पारिवारिक वजह से चुनाव लड़ने में असमर्थता जताने की बात कही है। हालांकि उन्होंने इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन किया था। उस दौरान एनडीए के सभी बड़े नेता भी उपस्थित थे लेकिन इसी बीच शुक्रवार की शाम उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए होन वाले उप चुनाव में वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। अभिषेक ने चुनाव नहीं लड़ने का पत्र भी सौंपा। उन्होंने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को यह पत्र सौंपा। हालांकि उनका यह भी कहना था कि वह एक नेता, कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट राज्य की हॉट सीट में मानी जाती है। इस सीट पर लंबे वक्त से बीजेपी जीत दर्ज करती रही है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। नितिन नवीन के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गयी थी।
बता दें कि इस सीट पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। वह 13 जुलाई को अपना नामांकन करेंगे, वहीं दूसरी तरफ राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है। रेखा गुप्ता इस से पूर्व हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भी राजद की उम्मीदवार थी। हालांकि बीजेपी की तरफ से तब चुनावी मैदान में उतरे नितिन नवीन ने उन्हें शिकस्त दी थी।
Trending News