AI तकनीक से बदनामी की साजिश, 24 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर आरोपी मुसल्लहपुर से दबोचा गया

पटना में एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवती ने एक युवक पर एआई तकनीक से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने, बदनाम करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है

AI तकनीक से बदनामी की साजिश

पटना में एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवती ने एक युवक पर एआई तकनीक से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने, बदनाम करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है।

युवती का आरोप है कि जक्कनपुर के नवरतनपुर में किराए के मकान में रहने वाला ऋषि राज उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। उसका कहना है कि आरोपी को इस बात की जानकारी थी कि उसका भाई पढ़ाई के लिए आईआईटी गुवाहाटी गया हुआ है और घर में कोई वयस्क पुरुष सदस्य मौजूद नहीं है। इसी का फायदा उठाकर वह गलत नीयत से घर आने लगा।

पीड़िता की मां ने आरोपी के माता-पिता और अन्य परिजनों से शिकायत भी की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि विरोध करने पर वह जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज करता था और युवती को जबरन उठाकर ले जाने की धमकी देता था। इतना ही नहीं, वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर धमकाता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी कॉल कर प्रताड़ित करता था।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर युवती की फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें उसके रिश्तेदारों तक भेज दिया। इन घटनाओं से युवती और उसकी मां गहरे मानसिक तनाव में हैं और भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

थानेदार के अनुसार, युवती कदमकुआं स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। आरोपी भी पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। बुधवार को रास्ते में छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुसल्लहपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending News

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM