सब इंस्टपेक्टर दंपति के साथ ट्रेन की बोगी में घुसकर मारपीट, विरोध में इंजन के आगे बैठी महिला सब इंस्पेक्टर

सब इंस्टपेक्टर दंपति के साथ ट्रेन की बोगी में घुसकर मारपीट, विरोध में इंजन के आगे बैठी महिला सब इंस्पेक्टर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 10:21:00 AM

राज्य की नवादा जिले से बडी खबर है। यहां रविवार को गया हावड़ा एक्सप्रेस में रिजर्व सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सफर कर रहे एक सब इंस्पेक्टर दंपति के साथ कुछ लोगों ने ट्रेन में घुसकर के मारपीट की। घटना के बाद महिला सब इंस्पेक्टर ट्रेन के इंजन के आगे बैठ गई। जिससे ट्रेन लगभग एक घंटे तक काशीचक स्टेशन पर खड़ी रही। 

मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर हरिओम अपनी सब इंस्पेक्टर पत्नी पूजा कुमारी अपने बच्चे के साथ गया से पाकुड़ जा रहे थे। दोनों ही ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में रिजर्वे सीट पर अपनी यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान नवादा स्टेशन से एक युवक कोच में चढ़ गया। युवक उनकी सीट पर बैठने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया। विरोध के बाद युवक इस दंपति से अभद्र व्यवहार करने लगा। इस दौरान उसने अपने साथियों को काशीचक स्टेशन पर बुला लिया। बताया जा रहा है कि काशीचक स्टेशन पर युवक ने अपने साथियों के साथ ट्रेन में घुसकर सब इंस्पेक्टर दंपति के साथ मारपीट की। दंपति का यह भी कहना है कि काशीचक स्टेशन पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को इस मामले के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद भी जब ट्रेन खुली तो वैक्यूम काटकर उसे दोबारा रोक दिया गया और करीब दस की संख्या में युवक ट्रेन में चढ़ गए तथा उनके और उनके बच्चे के साथ मारपीट की और वहां से फरार हो गए। 

इधर घटना से आक्रोशित महिला इंस्पेक्टर कार्रवाई की मांग को कर को लेकर के ट्रेन के इंजन के आगे बैठ गई। जिसके कारण काशीचक स्टेशन पर करीब एक घंटे तक गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। बाद में स्थानीय पुलिस, रेल अधिकारियों और आरपीएफ ने दंपति को समझाया। इसके बाद से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।  हालांकि पूरी घटना को लेकर यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा है। उधर दंपति का यह भी कहना था कि उन्होंने ट्रेन में मौजूद टीटीइ को पूरी जानकारी दी थी। रेल मदद पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की मांग की थी लेकिन शिकायत करने के बाद भी समय रहते कोई प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।

Trending News

 बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ी अपडेट, फंस गया पेंच!, आरक्षण, वोटर लिस्ट पर बढ़ा सस्पेंस, जानिए अब कब होगा?
बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ी अपडेट, फंस गया पेंच!, आरक्षण, वोटर लिस्ट पर बढ़ा सस्पेंस, जानिए अब कब होगा?
Jul 06, 2026, 11:39:00 AM
बांकीपुर का महासंग्राम, आज से नामांकन शुरू, प्रशांत किशोर मैदान में, बीजेपी-राजद से कौन?
बांकीपुर का महासंग्राम, आज से नामांकन शुरू, प्रशांत किशोर मैदान में, बीजेपी-राजद से कौन?
Jul 06, 2026, 11:11:00 AM
सब इंस्टपेक्टर दंपति के साथ ट्रेन की बोगी में घुसकर मारपीट, विरोध में इंजन के आगे बैठी महिला सब इंस्पेक्टर
सब इंस्टपेक्टर दंपति के साथ ट्रेन की बोगी में घुसकर मारपीट, विरोध में इंजन के आगे बैठी महिला सब इंस्पेक्टर
Jul 06, 2026, 10:21:00 AM
सीएम सम्राट चौधरी की बडी घोषणा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगा इनका नामकरण
सीएम सम्राट चौधरी की बडी घोषणा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगा इनका नामकरण
Jul 06, 2026, 10:03:00 AM
राजधानी में सनसनी, पहले प्रेमिका के भाई को गोली मारी, फिर छत से गिरा, हुई मौत
राजधानी में सनसनी, पहले प्रेमिका के भाई को गोली मारी, फिर छत से गिरा, हुई मौत
Jul 06, 2026, 9:22:00 AM
ट्रैफिक रूल का पालन जरूरी, भारी पडेगी नियमों की अनदेखी
ट्रैफिक रूल का पालन जरूरी, भारी पडेगी नियमों की अनदेखी
Jul 06, 2026, 7:31:00 AM
मेयर का बडा खुलासा, सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा !
मेयर का बडा खुलासा, सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा !
Jul 06, 2026, 7:10:00 AM
ऑटो चालकों के लिए होगा यूनिफॉर्म, नियम तोडने पर होगी कार्रवाई
ऑटो चालकों के लिए होगा यूनिफॉर्म, नियम तोडने पर होगी कार्रवाई
Jul 06, 2026, 7:01:00 AM
चंद्रवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व जन्म में चंद्रवंशी था, अगले जन्म में भी..बोले पूर्व MP
चंद्रवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व जन्म में चंद्रवंशी था, अगले जन्म में भी..बोले पूर्व MP
Jul 05, 2026, 6:57:00 PM
मोतिहारी में ऐसा मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, फिर बनेगी राजद की सरकार, नेताओं ने भरी हुंकार
मोतिहारी में ऐसा मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, फिर बनेगी राजद की सरकार, नेताओं ने भरी हुंकार
Jul 05, 2026, 6:45:00 PM