प्रशांत पहुंचे नालंदा, जन सुराज के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की, NDA-INDIA पर ली चुटकी

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा के विधायक प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

प्रशांत पहुंचे नालंदा, जन सुराज के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की, NDA-INDIA पर ली चुटकी

नालंदा : जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा के विधायक प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिक्षा संवाद समागम कार्यक्रम में पहुंचे प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से जन सुराज के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने एनडीए और महागठबंधन के नेताओं पर जमकर चुटकी ली। 

प्रशांत किशोर ने कहा- अगर अनंत सिंह जन सुराज का समर्थन कर रहे हैं तो उनका स्वागत है

वहीं जदयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच चल रहे सियासी घमासान पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर अनंत सिंह जन सुराज का समर्थन कर रहे हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जन सुराज में शामिल करना जरूरी नहीं है। भविष्य में परिस्थितियां बदलीं और पार्टी ने कोई फैसला लिया तो उस पर चर्चा की जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज बिहार में बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर चुनाव लड़ रहा है। बिहार के समर्थन और बदलाव के लिए जो भी खड़ा होगा, जन सुराज उसका स्वागत करेगा। 

BJP या JDU का कोई नेता समर्थन करता है तो उसे करने दीजिए - प्रशांत

उन्होंने बीजेपी और जदयू नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह और दिव्या के लिए जन सुराज जिम्मेवार हैं। दूसरे दल के नेता क्या करते हैं इससे जन सुराज का कोई लेना-देना नहीं है। अगर बीजेपी या जदयू का कोई नेता समर्थन करता है तो उसे करने दीजिए, इससे जन सुराज को कोई नुकसान नहीं है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM