इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में चरस बरामद

मोतिहारी से बड़ी खबर है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर की गई कार्रवाई के दौरान करीब 11 किलो 246 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में चरस बरामद

मोतिहारी : मोतिहारी से बड़ी खबर है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर की गई कार्रवाई के दौरान करीब 11 किलो 246 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मादक पदार्थ की यह खेप नेपाल से बिहार लाई जा रही थी। आरोपी ई-रिक्शा के जरिए चरस लेकर रक्सौल पहुंचा था। तलाशी के दौरान मादक पदार्थ को 22 पैकेट में टेप से लपेटकर रखा गया था।

संयुक्त कार्रवाई में नेपाली नागरिक अमर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है

वही संयुक्त कार्रवाई में नेपाली नागरिक अमर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। हरैया थाना पुलिस और एसएसबी की टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की यह खेप किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे तस्करी का नेटवर्क कौन चला रहा है। नेपाल से रक्सौल के रास्ते बिहार तक मादक पदार्थ पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

मोतिहारी से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM