नालंदा: हिलसा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, बड़े अधिकारी पहुंचे

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा के हिलसा से है, जहां हिलसा रेलवे स्टेशन के पास इस्लामपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई।

नालंदा: हिलसा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे,  बड़े अधिकारी पहुंचे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 12:14:00 PM

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा के हिलसा से है, जहां हिलसा रेलवे स्टेशन के पास इस्लामपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। हादसे में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बहाली कार्य में जुट गई है। घटना के बाद हिलसा-इस्लामपुर रेलखंड पर रेल परिचालन फिलहाल बाधित हो गया है। 

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी पटना-दनियावां होते हुए इस्लामपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन हिलसा रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची, अचानक उसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेल मार्ग पर परिचालन रोक दिया गया है। रेलवे की इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर बेपटरी हुए डिब्बों को हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी है। 

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों कुंदन कुमार के अनुसार, ट्रैक बहाल होने के बाद ही इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि हादसा कैसे हुआ है। 

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

ट्रेन पकड़ने की जल्दी पड़ी भारी, मालगाड़ी से कटकर महिला की मौ*त

Jul 13, 2026, 1:32:00 PM
वरिष्ठ IPS सुदर्शन मंडल की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

Jul 13, 2026, 1:10:00 PM
बिहार का पहला केस, मानव तस्करी के चर्चित मामले में उम्र कैद की सजा, 24 दिनों में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Jul 13, 2026, 1:08:00 PM
बांकीपुर का महादंगल, पटना में शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार का नामांकन, तेज प्रताप भी...

Jul 13, 2026, 12:43:00 PM
'स्टेटस सिंबल' बने पुलिस बॉडीगार्ड! पुलिस एसोसिएशन ने DGP को भेजा पत्र

Jul 13, 2026, 12:19:00 PM
नालंदा: हिलसा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे,  बड़े अधिकारी पहुंचे
नालंदा: हिलसा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, बड़े अधिकारी पहुंचे
Jul 13, 2026, 12:14:00 PM
Bokaro Steel Plant में ट्रेनी पर हमला, हॉस्टल बना 'नो-एंट्री जोन'

Jul 13, 2026, 12:09:00 PM
ACB की कार्रवाई पर भड़का प्रशासनिक सेवा संघ, आंदोलन की दी चेतावनी

Jul 13, 2026, 12:02:00 PM
बिहार की ध्वस्त हुई क़ानून व्यवस्था, तेजस्वी का सरकार पर सीधा निशाना

Jul 13, 2026, 12:00:00 PM
गोपालगंज में स्मैक तस्करों का सिवान कनेक्शन, मुख्य सप्लायर भी चढ़ा भोरे पुलिस के हत्थे

Jul 13, 2026, 11:56:00 AM