मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में बड़ा एक्शन, 6 लोगों की मौत मामले में डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, अस्पताल मालिक फरार

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए भीषण अग्निकांड में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। 6 लोगों की मौत मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में बड़ा एक्शन, 6 लोगों की मौत मामले में डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, अस्पताल मालिक फरार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 05, 2026, 3:16:00 PM

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए भीषण अग्निकांड में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। 6 लोगों की मौत मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अस्पताल के आईसीयू में तैनात डॉक्टर, एडमिन मैनेजर और मेंटेनेंस मैनेजर की गिरफ्तारी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय ये सभी अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस ने आईसीयू के डॉक्टर पंकज, एडमिन मैनेजर रामकुमार और मेंटेनेंस मैनेजर अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, अस्पताल के संचालक डॉ. उपेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से वह फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के मुताबिक हादसे के समय आईसीयू में तैनात डॉक्टर पंकज ड्यूटी से अनुपस्थित थे। आग लगने के बाद एडमिन मैनेजर रामकुमार सुबह अस्पताल पहुंचे, जबकि तब तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन चुका था। कई कर्मचारी मरीजों को छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मेदांता अस्पताल जाकर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने घटना की जांच और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की बात कही है।  निशांत ने कहा कि कल जो मुजफ्फरपुर में घटना घटी है वो काफी दुखद है। दिवंगत आत्माओं के लिए भगवान से शांति की प्रार्थना करता हूं। उनके परिजनों के लिए दुख का समय है। ईश्वर उन्हें ये दुख सहे की शक्ति दें। ये घटना के जो भी कारण हों, हम उसकी जांच करवाएंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

बता दें की गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में अचानक आग गई थी।  जिससे वहां भर्ती करीब 20 मरीज बुरी तरह झुलस गए। घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताया और साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए।

Trending News

मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
Jul 22, 2026, 6:03:00 PM
रोजगार मेले में बहार, 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
रोजगार मेले में बहार, 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
Jul 22, 2026, 5:58:00 PM
JPSC विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला! अगले आदेश तक मुख्य परीक्षा स्थगित
JPSC विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला! अगले आदेश तक मुख्य परीक्षा स्थगित
Jul 22, 2026, 5:56:00 PM
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 5:38:00 PM