मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग

मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 22, 2026, 6:03:00 PM

सीवान के चर्चित मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड को लेकर अब चित्रांश समाज भी खुलकर मैदान में उतर आया है। समाजसेवी सीतेश रमण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

चित्रांश समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को समाजसेवी सीतेश रमण के नेतृत्व में सिवान स्थित दिवंगत मुकेश श्रीवास्तव के गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

इस दौरान सीतेश रमण ने कहा कि पुलिस की छापेमारी में मुख्य आरोपी के घर से कथित तौर पर नोट छापने की मशीन, शराब, गांजा और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। इसके बावजूद मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित नजर आ रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की न्यायिक जांच और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। सीतेश रमण ने कहा कि इस घटना से पूरा चित्रांश समाज आहत और आक्रोशित है। उन्होंने मृतक के छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य और उनके भरण-पोषण को गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील की। चित्रांश समाज ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक समाज उनकी आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगा।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
Jul 22, 2026, 6:03:00 PM
रोजगार मेले में बहार, 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
रोजगार मेले में बहार, 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
Jul 22, 2026, 5:58:00 PM
JPSC विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला! अगले आदेश तक मुख्य परीक्षा स्थगित
JPSC विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला! अगले आदेश तक मुख्य परीक्षा स्थगित
Jul 22, 2026, 5:56:00 PM
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 5:38:00 PM