भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद

भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 18, 2026, 11:03:00 AM

भारत नेपाल सीमा से बडी खबर है। यहां एक उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला भारत से नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जाच में महिला के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध वीजा नहीं मिला है। पुलिस पूरी मामले की जांच में लगी हुई है।

मिली खबर के अनुसार भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल मैत्री पुल पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने एक उज़्बेकिस्तान की महिला को हिरासत में लिया, जो भारत से नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी। प्रारंभिक जांच में महिला के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध वीज़ा नहीं मिला। उसके पास से कथित रूप से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया है।

एसएसबी के अनुसार, महिला की पहचान बोजोरोवा शकरजोंन के रूप में हुई है। महिला की जन्मतिथि 20 दिसंबर 1994 है। उसके पास उज़्बेकिस्तान का पासपोर्ट (संख्या FA0742942) मिला है, जो अक्टूबर 2029 तक वैध है। जांच में सामने आया है कि महिला पिछले करीब एक वर्ष से मुंबई में एक भारतीय नागरिक के साथ कथित रूप से अवैध रूप से रह रही थी। इस दौरान उसने अपना नाम बदलकर भारतीय पहचान के दस्तावेज भी बनवा लिए थे।

एसएसबी ने महिला को आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस एवं संबंधित एजेंसियां उसके भारत में अवैध रूप से रहने, फर्जी पहचान पत्र बनवाने तथा नेपाल जाने के उद्देश्य समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला विदेशी नागरिक अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कराने से संबंधित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज किए जाने की प्रक्रिया में है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
Jul 18, 2026, 11:39:00 AM
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
Jul 18, 2026, 11:34:00 AM
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
Jul 18, 2026, 11:27:00 AM
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
Jul 18, 2026, 11:16:00 AM
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
Jul 18, 2026, 10:58:00 AM
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 18, 2026, 10:53:00 AM
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
Jul 18, 2026, 10:46:00 AM