सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 18, 2026, 11:27:00 AM

सहरसा नगर निगम क्षेत्र के सराही कब्रिस्तान चौक के निकट शुक्रवार को जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का शुभारंभ मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आम लोगों तक पहुंचाने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। ऐसे प्रयास गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए काफी लाभकारी साबित होंगे। 

सांसद ने कहा कि शहर में लगातार नए प्रतिष्ठानों का खुलना विकास और रोजगार के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने स्टोर संचालक जदयू नेता देवेंद्र कुमार देव को बधाई देते हुए कहा कि इस मेडिकल स्टोर में लोगों को वही गुणवत्तापूर्ण दवाएं सामान्य मेडिकल स्टोर की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। कई दवाएं जहां अन्य मेडिकल स्टोर पर एक रुपये में मिलती हैं, वहीं यहां लगभग 40 से 45 पैसे की लागत में उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाने और इसकी जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि सस्ती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने की यह पहल सहरसा के हजारों परिवारों को आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, वैश्य समाज प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह, राजद प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया, जदयू नेता अक्षय झा, संजीव सिंह, राकेश मंडल, हरिनारायण यादव, मुकेश यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राजीव रंजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, पूर्व पार्षद सुबोध साह, व्यापार संघ के सचिव विकास गुप्ता, पार्षद कामेश्वर साह सहित राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
Jul 18, 2026, 11:39:00 AM
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
Jul 18, 2026, 11:34:00 AM
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
Jul 18, 2026, 11:27:00 AM
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
Jul 18, 2026, 11:16:00 AM
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM