सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, DM के आदेश पर पहुंचे सीओ और पुलिस टीम

मोतिहारी में जमीन माफियाओं के बढ़ते मनोबल के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की कोशिश को विफल कर दिया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, DM के आदेश पर पहुंचे सीओ और पुलिस टीम

मोतिहारी में जमीन माफियाओं के बढ़ते मनोबल के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की कोशिश को विफल कर दिया। मामला छतौनी थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात कुछ लोगों द्वारा हवाई अड्डा परिसर की जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी भराई कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।

बताया जाता है कि जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ जमीन माफिया रात के अंधेरे में सरकारी भूमि पर कब्जा करने की मंशा से मिट्टी की भराई कर रहे हैं। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सदर अंचलाधिकारी (सीओ) और छतौनी थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से मिट्टी भराई में इस्तेमाल हो रहे एक हाइवा (डंपर), एक कार और एक इलेक्ट्रिक बाइक को जब्त कर लिया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भीतहा गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध कब्जे के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी मिल सके। 

इस मामले में प्रशासन की ओर से सख्त रुख अपनाते हुए छतौनी थाना में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने संबंधित अंचलाधिकारी को मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। छतौनी थाना के अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से जमीन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई से ही अवैध कब्जों पर रोक लगाई जा सकती है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

हाई स्पीड कॉरिडोर की DPR पर मंथन, पाकुड़ के ये 21 गांव होंगे प्रभावित
हाई स्पीड कॉरिडोर की DPR पर मंथन, पाकुड़ के ये 21 गांव होंगे प्रभावित
Aug 01, 2026, 12:15:00 PM
कोयला की राजधानी को मिलेगी नई पहचान, यहां लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
कोयला की राजधानी को मिलेगी नई पहचान, यहां लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
Aug 01, 2026, 12:06:00 PM
धनबाद : लॉटरी सिंडिकेट पर शिकंजा, हाईटेक प्रिंटिंग मशीनों के साथ करोड़ों का माल जब्त
धनबाद : लॉटरी सिंडिकेट पर शिकंजा, हाईटेक प्रिंटिंग मशीनों के साथ करोड़ों का माल जब्त
Aug 01, 2026, 12:06:00 PM
वाटर फॉल में मौत का स्नान, सेल्फी लेने के दौरान हादसा, डूबने से परीक्षार्थी की मौत
वाटर फॉल में मौत का स्नान, सेल्फी लेने के दौरान हादसा, डूबने से परीक्षार्थी की मौत
Aug 01, 2026, 11:55:00 AM
बीडीओ बनी शिक्षिका, बच्चों की ली क्लास, जमीन पर बैठकर  साथ खाया मध्याह्न भोजन
बीडीओ बनी शिक्षिका, बच्चों की ली क्लास, जमीन पर बैठकर साथ खाया मध्याह्न भोजन
Aug 01, 2026, 11:52:00 AM
बाबानगरी की यात्रा होगी आसान! गया-मधुपुर के बीच चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन
बाबानगरी की यात्रा होगी आसान! गया-मधुपुर के बीच चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन
Aug 01, 2026, 11:41:00 AM
जहानाबाद: 40वें जिला स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी के साथ स्वच्छता और हरियाली का संदेश, DM-SP हुए शामिल
जहानाबाद: 40वें जिला स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी के साथ स्वच्छता और हरियाली का संदेश, DM-SP हुए शामिल
Aug 01, 2026, 11:30:00 AM
अगस्त की शुरुआत खुशखबरी के साथ, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे
अगस्त की शुरुआत खुशखबरी के साथ, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे
Aug 01, 2026, 11:28:00 AM
गोबर के विवाद में चली गयी जान ! एक की मौत, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस
गोबर के विवाद में चली गयी जान ! एक की मौत, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस
Aug 01, 2026, 11:23:00 AM
JTET-2026 फॉर्म भरने से पहले पढ़ें यह अपडेट, नहीं तो छूट सकता है मौका
JTET-2026 फॉर्म भरने से पहले पढ़ें यह अपडेट, नहीं तो छूट सकता है मौका
Aug 01, 2026, 11:17:00 AM