PM मोदी के 25 वर्ष, 'विकसित भारत संकल्प सभा', मोतिहारी में भव्य आयोजन, 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक' का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के अवसर पर 7 अक्टूबर, को सुबह 9 बजे महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’का आयोजन किया जाएगा।

PM मोदी के 25 वर्ष, 'विकसित भारत संकल्प सभा', मोतिहारी में भव्य आयोजन, 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक' का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के अवसर पर 7 अक्टूबर, को सुबह 9 बजे महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ प्रारंभ होगी तथा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ का लोकार्पण किया जाएगा।

सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ केवल एक चौक नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन, पारदर्शिता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। यह नागरिकों को जनसेवा, तकनीक, पारदर्शिता और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, ‘वोकल फॉर लोकल’, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित भारत की आधारशिला हैं। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए।

राधामोहन सिंह ने मोतिहारी एवं चंपारणवासियों से अपने परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों के साथ सुबह 9 बजे महात्मा गांधी प्रेक्षागृह पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के अभियान से जुड़ने का अवसर है।

 पूर्वी चंपारण से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

'न इंसाफ मिला न जवाब..आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था' NEET छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल
'न इंसाफ मिला न जवाब..आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था' NEET छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल
Oct 07, 2026, 12:45:00 PM
बिहार में विकास के नाम पर किसानों की जमीन और अधिकारों से नहीं होने देंगे समझौता: राकेश टिकैत
बिहार में विकास के नाम पर किसानों की जमीन और अधिकारों से नहीं होने देंगे समझौता: राकेश टिकैत
Oct 07, 2026, 12:44:00 PM
सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक क्षेत्रीय भाषा की होगी पढ़ाई: शिक्षा मंत्री
सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक क्षेत्रीय भाषा की होगी पढ़ाई: शिक्षा मंत्री
Oct 07, 2026, 12:25:00 PM
पंचायत से KBC के मंच तक पहुंचीं बिहार की ज्योति कुमारी, अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी 'मठिया की मुखिया'
पंचायत से KBC के मंच तक पहुंचीं बिहार की ज्योति कुमारी, अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी 'मठिया की मुखिया'
Oct 07, 2026, 12:03:00 PM
रणजी ट्रॉफी के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम घोषित, BCCI के चयनकर्ताओं ने किया चयन
रणजी ट्रॉफी के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम घोषित, BCCI के चयनकर्ताओं ने किया चयन
Oct 07, 2026, 11:55:00 AM
अधिकारियों की कारगुजारी पर DM का चाबुक : जनशिकायत पोर्टल पर भ्रामक रिपोर्ट देने वाले 2 CO पर जुर्माना
अधिकारियों की कारगुजारी पर DM का चाबुक : जनशिकायत पोर्टल पर भ्रामक रिपोर्ट देने वाले 2 CO पर जुर्माना
Oct 07, 2026, 11:47:00 AM
आखिर RLM किसकी पार्टी? उपेंद्र कुशवाहा या 3 विधायकों की?
आखिर RLM किसकी पार्टी? उपेंद्र कुशवाहा या 3 विधायकों की?
Oct 07, 2026, 11:41:00 AM
PM मोदी के 25 वर्ष, 'विकसित भारत संकल्प सभा', मोतिहारी में भव्य आयोजन, 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक' का लोकार्पण
PM मोदी के 25 वर्ष, 'विकसित भारत संकल्प सभा', मोतिहारी में भव्य आयोजन, 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक' का लोकार्पण
Oct 07, 2026, 11:18:00 AM
4 साल में पहली बार बढ़ा रेपो रेट, होम से कार लोन तक होंगे महंगे, बढ़ेगी EMI
4 साल में पहली बार बढ़ा रेपो रेट, होम से कार लोन तक होंगे महंगे, बढ़ेगी EMI
Oct 07, 2026, 10:47:00 AM
सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेगूसराय, 3 लोगों को लगी गोली
सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेगूसराय, 3 लोगों को लगी गोली
Oct 07, 2026, 10:09:00 AM