पंचायत से KBC के मंच तक पहुंचीं बिहार की ज्योति कुमारी, अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी 'मठिया की मुखिया'

देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच से मुखिया ज्योति कुमारी को विशेष आमंत्रण मिला है। आज़ ही 7 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित केबीसी के मंच पर शिरकत करेंगी, जहां वे अमिताभ बच्चन के साथ मंच साझा करेंगी।

पंचायत से KBC के मंच तक पहुंचीं बिहार की ज्योति कुमारी, अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी 'मठिया की मुखिया'

इरादे मजबूत हों तो सफलता की हर मंजिल हासिल की जा सकती है। इस कहावत को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया प्रखंड अंतर्गत मठिया पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी ने सच कर दिखाया है। अपने पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और पारदर्शी व्यवस्था के दम पर उन्होंने न केवल जिले का बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। अब उनके इन कार्यों की गूंज राष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दे रही है।

देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच से मुखिया ज्योति कुमारी को विशेष आमंत्रण मिला है।  आज़ ही 7 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित केबीसी के मंच पर शिरकत करेंगी, जहां वे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मंच साझा करेंगी। बताया जा रहा है कि पूरे बिहार से मुखिया के रूप में एकमात्र ज्योति कुमारी का चयन इस खास शो के लिए किया गया है। 

कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान मठिया पंचायत में हुए विभिन्न विकास कार्यों पर बनी एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसमें पंचायत की बदलती तस्वीर, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारदर्शिता के क्षेत्र में हुए कार्यों को दिखाया जाएगा। इस उपलब्धि को लेकर न केवल ज्योति कुमारी के परिवार में बल्कि पूरी मठिया पंचायत और केसरिया प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब है कि ज्योति कुमारी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना इससे पहले राज्य स्तर पर भी हो चुकी है। पंचायत में बेहतर और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए उन्हें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। अपनी इस बड़ी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए मुखिया ज्योति कुमारी ने कहा कि पंचायत की जनता ने उन पर जो अटूट भरोसा जताया है, उसी की बदौलत वे निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होती रही हैं।

पूर्वी चंपारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

'न इंसाफ मिला न जवाब..आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था' NEET छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल
'न इंसाफ मिला न जवाब..आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था' NEET छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल
Oct 07, 2026, 12:45:00 PM
बिहार में विकास के नाम पर किसानों की जमीन और अधिकारों से नहीं होने देंगे समझौता: राकेश टिकैत
बिहार में विकास के नाम पर किसानों की जमीन और अधिकारों से नहीं होने देंगे समझौता: राकेश टिकैत
Oct 07, 2026, 12:44:00 PM
सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक क्षेत्रीय भाषा की होगी पढ़ाई: शिक्षा मंत्री
सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक क्षेत्रीय भाषा की होगी पढ़ाई: शिक्षा मंत्री
Oct 07, 2026, 12:25:00 PM
पंचायत से KBC के मंच तक पहुंचीं बिहार की ज्योति कुमारी, अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी 'मठिया की मुखिया'
पंचायत से KBC के मंच तक पहुंचीं बिहार की ज्योति कुमारी, अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी 'मठिया की मुखिया'
Oct 07, 2026, 12:03:00 PM
रणजी ट्रॉफी के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम घोषित, BCCI के चयनकर्ताओं ने किया चयन
रणजी ट्रॉफी के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम घोषित, BCCI के चयनकर्ताओं ने किया चयन
Oct 07, 2026, 11:55:00 AM
अधिकारियों की कारगुजारी पर DM का चाबुक : जनशिकायत पोर्टल पर भ्रामक रिपोर्ट देने वाले 2 CO पर जुर्माना
अधिकारियों की कारगुजारी पर DM का चाबुक : जनशिकायत पोर्टल पर भ्रामक रिपोर्ट देने वाले 2 CO पर जुर्माना
Oct 07, 2026, 11:47:00 AM
आखिर RLM किसकी पार्टी? उपेंद्र कुशवाहा या 3 विधायकों की?
आखिर RLM किसकी पार्टी? उपेंद्र कुशवाहा या 3 विधायकों की?
Oct 07, 2026, 11:41:00 AM
PM मोदी के 25 वर्ष, 'विकसित भारत संकल्प सभा', मोतिहारी में भव्य आयोजन, 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक' का लोकार्पण
PM मोदी के 25 वर्ष, 'विकसित भारत संकल्प सभा', मोतिहारी में भव्य आयोजन, 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक' का लोकार्पण
Oct 07, 2026, 11:18:00 AM
4 साल में पहली बार बढ़ा रेपो रेट, होम से कार लोन तक होंगे महंगे, बढ़ेगी EMI
4 साल में पहली बार बढ़ा रेपो रेट, होम से कार लोन तक होंगे महंगे, बढ़ेगी EMI
Oct 07, 2026, 10:47:00 AM
सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेगूसराय, 3 लोगों को लगी गोली
सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेगूसराय, 3 लोगों को लगी गोली
Oct 07, 2026, 10:09:00 AM