मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिस वाला, वर्दी पहनकर...

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है।

मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिस वाला, वर्दी पहनकर...

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवक बिहार पुलिस के कांस्टेबल की वर्दी पहनकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान युवक पुलिसकर्मी होने का कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में वह फर्जी पुलिसकर्मी निकला। पुलिस के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

हिरासत में लिया गया युवक राजेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला पवन कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल नगर थाना में उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर स्टेशन पर किस उद्देश्य से घूम रहा था और कहीं उसके तार किसी आपराधिक गतिविधि से तो नहीं जुड़े हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में और खुलासा होने की संभावना है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 




Trending News

बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM