बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM


मोतिहारी के तुरकौलिया थाना इलाके में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोतिहारी के तुरकौलिया थाना के सेमरा पाठक टोला गांव मे एक नाबालिग बच्ची को आरोपी ने ईट-भट्टे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
वहीं घटना के सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी राजू सहनी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि राजू सहनी ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर लड़की को अकेले पाकर उसको ईट भट्टी के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी मिलती ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता पड़ता दिखाते हुए आरोपी राजू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग बच्ची का मेडिकल कराया गया।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट









