मोतिहारी डीईओ कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों का जमकर प्रदर्शन

मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को कार्यालय की सीढ़ियों के नीचे रखकर जमकर प्रदर्शन किया।

मोतिहारी डीईओ कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों का जमकर प्रदर्शन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 12, 2026, 12:12:00 PM

मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को कार्यालय की सीढ़ियों के नीचे रखकर जमकर प्रदर्शन किया। 

मृतक की पहचान हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, गायघाट में कार्यरत शिक्षिका रश्मि स्वराज के पति 50 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रश्मि स्वराज ने बताया कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2021 में हुई थी, लेकिन चार वर्षों तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं मिला। 

इस समस्या को लेकर उनके पति लगातार डीईओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से वेतन मिलना शुरू हुआ है, लेकिन पूर्व के बकाया भुगतान अब भी लंबित है। इसी बकाया राशि के भुगतान के लिए वे लगातार कार्यालय आ रहे थे। शनिवार को भी अरविंद कुमार अपनी पत्नी को बाइक से डीईओ कार्यालय लेकर आए थे। 

रश्मि स्वराज के अनुसार, उन्होंने उन्हें अंदर बैठाया और खुद बाहर चले गए। इसी दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे गिर पड़े। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी। उनका कहना है कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता, तो संभवतः उनकी जान बचाई जा सकती थी। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और शव को कार्यालय परिसर में रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, डीईओ राजन गिरी ने बताया कि अरविंद कुमार अपनी पत्नी के साथ कार्यालय आए थे, जहां उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो गई। 

बकाया वेतन के संबंध में उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में पिछले एक वर्ष से भुगतान हो रहा है, जबकि पूर्व के बकाया की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही संबंधित कागजात प्राप्त होंगे, नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सूचना के बाद नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

जहानाबाद लोक संवाद गोष्ठी में जनता की समस्याओं से रूबरू हुए एसपी, कई थानों के प्रभारी और पुलिस अफसर रहें मौजूद
जहानाबाद लोक संवाद गोष्ठी में जनता की समस्याओं से रूबरू हुए एसपी, कई थानों के प्रभारी और पुलिस अफसर रहें मौजूद
Jul 12, 2026, 12:34:00 PM
जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jul 12, 2026, 12:23:00 PM
मोतिहारी डीईओ कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों का जमकर प्रदर्शन
मोतिहारी डीईओ कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों का जमकर प्रदर्शन
Jul 12, 2026, 12:12:00 PM
सीवान पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का किया खुलासा, महिला समेत 2 गिरफ्तार, नोट छापने की मशीन...
सीवान पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का किया खुलासा, महिला समेत 2 गिरफ्तार, नोट छापने की मशीन...
Jul 12, 2026, 11:54:00 AM
मोतिहारी: निशांत कुमार के हॉस्पिटल में ऑक्सीजन नहीं? मरीज की मौत पर जमकर हंगामा
मोतिहारी: निशांत कुमार के हॉस्पिटल में ऑक्सीजन नहीं? मरीज की मौत पर जमकर हंगामा
Jul 12, 2026, 11:34:00 AM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मुजफ्फरपुर दौरा, 1047 करोड़ से अधिक योजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मुजफ्फरपुर दौरा, 1047 करोड़ से अधिक योजनाओं की देंगे सौगात
Jul 12, 2026, 11:18:00 AM
वैशाली: भोरे-भोरे डबल मर्डर से थर्राया बिहार, छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या
वैशाली: भोरे-भोरे डबल मर्डर से थर्राया बिहार, छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या
Jul 12, 2026, 11:00:00 AM
पलामू: जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित हुआ जन समाधान दिवस, शिविर लगाकर सुनी गईं आमजनों की समस्याएं
पलामू: जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित हुआ जन समाधान दिवस, शिविर लगाकर सुनी गईं आमजनों की समस्याएं
Jul 12, 2026, 10:47:00 AM
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
Jul 12, 2026, 10:32:00 AM
हजारीबाग: केरेडारी के चट्टीबारियातू में ग्रामीणों की बैठक, CCL, NTPC, BGR समेत कंपनियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
हजारीबाग: केरेडारी के चट्टीबारियातू में ग्रामीणों की बैठक, CCL, NTPC, BGR समेत कंपनियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
Jul 11, 2026, 10:04:00 PM