मोतिहारी: 20 कट्ठा जमीन ने भाई को बना दिया हैवान, 12 साल बाद कोर्ट ने दी उम्र कैद
मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। मामला घोड़ासहन थाना इलाके के जगीरहा गांव की है, जहां 2014 में अपने सगे भाई के महज 20 कट्ठा जमीन को जबरन लेने और उसके हिस्सा की हकमरी करने को लेकर विजय यादव नाम के एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई अभय यादव के पत्नी, भतीजी के ऊपर एसिड से अटैक कर दिया था।
मामला मोतिहारी व्यवहार न्यायालय कोर्ट में चल रहा था और आज व्यवहार न्यायालय ने 12 वर्षों बाद पीड़ित परिवार को न्याय दी है। इस मामले में व्यवहार न्यायालय के सत्र न्यायाधीश राजेश रंजन ने बड़ा ऐतिहासिक फैसला दिया है।
पीड़ित परिवार का मुकदमा लड़ रहे वकील मणि भूषण सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज व्यवहार न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
वही पीड़ित व्यक्ति अभय यादव ने कहा कि मेरे बड़े भाई ने मुझे जमीन लेने की हर वह कोशिश की लेकिन हमने जब अपने हिस्सा का जमीन उनको नहीं दिया तो रात का अंधेरे का फायदा उठाकर 12 वर्ष पहले उन्होंने मेरी पत्नी और भतीजी पर एसिड से हमला कर दिया था। आज हमें न्याय मिला है और हमारे बड़े भाई और आरोपी विजय यादव को आजीवन कारावास की सजा मिली है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
Trending News