जमीन पर घमासान, भू-माफिया के खिलाफ ग्रामीणों का धरना, दूसरे पक्ष ने दिया जवाब

जमीन पर घमासान, भू-माफिया के खिलाफ ग्रामीणों का धरना, दूसरे पक्ष ने दिया जवाब
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 21, 2026, 12:05:00 PM

पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव गहरा गया है। कथित भू-माफियाओं और जमीन कारोबारियों के खिलाफ ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं की कथित मिलीभगत से उनकी की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई भूमि विवाद न्यायालय में लंबित हैं, इसके बावजूद कथित भू-माफिया फर्जी कागजात के आधार पर जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री कराने में लगे हैं। वहीं, जिन लोगों पर भू-माफिया होने का आरोप लगाया जा रहा है, उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया है। 

दूसरे पक्ष का कहना है कि जिस जमीन पर कार्य कराया जा रहा है, वह उनकी वैध संपत्ति है और वे अंचल कार्यालय एवं संबंधित अधिकारियों के निर्देश के अनुसार ही काम कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पास जमीन से जुड़े सभी आवश्यक और मजबूत दस्तावेज मौजूद हैं तथा उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है।

फिलहाल मामला दो पक्षों के दावों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच रिपोर्ट सामने नहीं आया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM
Amazon का धमाका ऑफर, कम कीमत में खरीदें लेटेस्ट लैपटॉप,  मौका हाथ से निकल न जाए.. जल्दी कीजिए....
Amazon का धमाका ऑफर, कम कीमत में खरीदें लेटेस्ट लैपटॉप, मौका हाथ से निकल न जाए.. जल्दी कीजिए....
Jul 21, 2026, 5:39:00 PM
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-अफसरशाही के आगे बेबस दिख रही सरकार
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-अफसरशाही के आगे बेबस दिख रही सरकार
Jul 21, 2026, 5:39:00 PM
BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज
BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज
Jul 21, 2026, 5:26:00 PM
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
Jul 21, 2026, 5:15:00 PM
अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
Jul 21, 2026, 4:46:00 PM
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
Jul 21, 2026, 4:20:00 PM