मोतिहारी: MP लिखी स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है, जहां मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट लिखा स्कार्पियो व बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें स्कार्पियो के चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई।
बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है, जहां मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट लिखा स्कार्पियो व बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें स्कार्पियो के चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जख्मी की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।
घटना देर रात्रि में ग़ोविंदगंज थाना छेत्र के बेतिया-हाजीपुर SH 74 पर पशुपतिनाथ चौक के पास की बतायी जा रही है। स्पर्पियो पर मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट लिखा हुआ है और हिंदी में भी सांसद लिखा हुआ है। पुलिस घटना स्थल पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में चालक मौके से फरार हों गया है।
वही इधर गोविन्दगंज थाना वाहन को जब्त कर लिया है और वाहन राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की बताई जा रही है। लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस के पास अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। बहरहाल पुलिस अभी आगे की कार्रवाई में जुटी है।
रिपोर्टर ....सोहराब आलम ...जिला पूर्वी चम्पारण
Trending News