बरसेंगे बदरा, मॉनसून हुआ मजबूत

बरसेंगे बदरा, मॉनसून हुआ मजबूत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 01, 2026, 9:55:00 AM

बिहार के लिए मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्व अनुमान के अनुसार सुकून वाली खबर है। दरअसल मौसम विभाग की तरफ से यह अनुमान लगाया गया है कि राज्य की कई जिलों में आज से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इनमें कई ऐसे भी जिले हैं, जहां भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। अंदाज़ा यह अभी जताया गया है कि इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है और ठनका गिरने की भी संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कम से कम 16 ऐसे जिले हैं, जहां बारिश हो सकती है। कुछ ऐसे भी जिले हैं, जिनके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो पूर्णिया, कटिहार, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी और सीतामढ़ी में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इनमें बांका, भागलपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और पूर्णिया में भारी बारिश का पूर्वानुमान है साथ ही साथ पश्चिमी चंपारण और कटिहार में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी और आसपास के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। विभाग ने यह भी पूर्वानुमान लगाया है कि 12 जुलाई के बाद राजधानी समेत राज्य के ज्यादातर भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में अगले एक से दो दिनों में बदल के गरजने, ठनका गिरने और तेज हवा के साथ-साथ भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश के कारण राज्य के कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आ सकती है। हालांकि हवा में नमी होने के कारण राजधानी और आसपास के लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी सता रही है।

Trending News

सुपौल: पत्नी और दोनों बेटियां अचानक लापता, अब बंद कमरे से नाबालिग बच्ची बरामद, मां को बेचने और एक साल तक कैद..
सुपौल: पत्नी और दोनों बेटियां अचानक लापता, अब बंद कमरे से नाबालिग बच्ची बरामद, मां को बेचने और एक साल तक कैद..
Jul 01, 2026, 11:13:00 AM
Bihar Transfer News: बिहार में 427 अधिकारियों का मेगा ट्रांसफर, देर रात जारी हुई सूची से मची हलचल, वेबसाइट भी स्लो
Bihar Transfer News: बिहार में 427 अधिकारियों का मेगा ट्रांसफर, देर रात जारी हुई सूची से मची हलचल, वेबसाइट भी स्लो
Jul 01, 2026, 10:58:00 AM
मोतिहारी: करोड़ों का हाईटेक शव दाह गृह अधर में लटका, ठेकेदार काम छोड़कर भागा, बैठक में जोरदार हंगामा
मोतिहारी: करोड़ों का हाईटेक शव दाह गृह अधर में लटका, ठेकेदार काम छोड़कर भागा, बैठक में जोरदार हंगामा
Jul 01, 2026, 10:40:00 AM
बरसेंगे बदरा, मॉनसून हुआ मजबूत
बरसेंगे बदरा, मॉनसून हुआ मजबूत
Jul 01, 2026, 9:55:00 AM
इश्क के जाल में फंसाया, प्रेमिका को विदेश में बनाया बंधक, अब पुलिस ने कराया मु्क्त
इश्क के जाल में फंसाया, प्रेमिका को विदेश में बनाया बंधक, अब पुलिस ने कराया मु्क्त
Jul 01, 2026, 9:10:00 AM
पटना गया रेलखंड पर टला बडा हादसा, ट्रेन दुर्घटना की थी साजिश
पटना गया रेलखंड पर टला बडा हादसा, ट्रेन दुर्घटना की थी साजिश
Jul 01, 2026, 7:56:00 AM
बोकारो: करोड़ों खर्च के बाद भी सड़क बना तालाब, 5 फीट पानी में तैर रही गाड़ियां
बोकारो: करोड़ों खर्च के बाद भी सड़क बना तालाब, 5 फीट पानी में तैर रही गाड़ियां
Jun 30, 2026, 10:45:00 PM
बोकारो: एलेप्पी एक्सप्रेस से 14.5 किलो गांजा बरामद, आरपीएफ का ऑपरेशन नार्कोस
बोकारो: एलेप्पी एक्सप्रेस से 14.5 किलो गांजा बरामद, आरपीएफ का ऑपरेशन नार्कोस
Jun 30, 2026, 10:27:00 PM
गोपालगंज पुलिस ने जिसे दिल्ली से किया गिरफ्तार, वह गोपालगंज से हो गया फरार
गोपालगंज पुलिस ने जिसे दिल्ली से किया गिरफ्तार, वह गोपालगंज से हो गया फरार
Jun 30, 2026, 8:32:00 PM
महिला कर रही थी शराब का धंधा, लग्जरी कार से भारी शराब बरामद
महिला कर रही थी शराब का धंधा, लग्जरी कार से भारी शराब बरामद
Jun 30, 2026, 7:27:00 PM