मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार, 3 चोरी की बाइक बरामद

मधुबनी पुलिस ने सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार, 3 चोरी की बाइक बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 28, 2026, 10:27:00 AM

मधुबनी पुलिस ने सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

देर रात करीब 9:30 बजे हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी में सीतेश कुमार सुमन ने अपनी मोटरसाइकिल मछली फार्म के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान 2 अज्ञात चोर बाइक लेकर भागने लगे। सीतेश के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और हरलाखी थाना को सूचना दी।

तुरंत पहुंची पुलिस

  सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में गिरफ्तार राकेश कुमार और मो० इसराफुल ने कबूला कि वे कुल 4 लोग चोरी की नीयत से आए थे। उनके 2 अन्य साथियों ने पहले चुराई गई एक बाइक कमतौल की ओर भेज दी थी।

निशानदेही पर छापेमारी, तीसरा गिरफ्तार  

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की। फुलहर में झाड़ी के पास बाइक छिपाकर भाग रहे तीसरे अभियुक्त आशाराम राय को दबोच लिया गया। जबकि चौथा अभियुक्त फरार हो गया। मौके से चोरी की कुल 3 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

गिरफ्तार अभियुक्त  

1. राकेश कुमार, पिता- छेदी साह, सा०- कमतौल, थाना हरलाखी, जिला- मधुबनी  

2. मो० इसराफुल, पिता- मो० बेचन नदाफ, सा०- गंगौर, थाना हरलाखी, जिला- मधुबनी  

3. आशाराम राय, पिता- श्री रंजीता राय, सा०- फुलहर, थाना हरलाखी, जिला-मधुबनी  

बरामदगी  

चोरी की मोटरसाइकिल: 03

फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ हरलाखी थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मधुबनी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट