खाद की बोरियों से उठती बदबू के बीच बच्चों की पढ़ाई, वहीं परोसा जा रहा खाना!
मधुबनी: जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के लदनियां प्रखंड के कुमरखत पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 14, जानकी नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 58 में रासायनिक खाद रखे जाने का मामला सामने आया है।

मधुबनी: जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के लदनियां प्रखंड के कुमरखत पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 14, जानकी नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 58 में रासायनिक खाद रखे जाने का मामला सामने आया है। खाद की बोरियों से उठती दुर्गंध के बीच बच्चों की पढ़ाई और भोजन कराया जा रहा है।
केंद्र में बीते दो सालों से रसायनिक खाद का भंडार बना हुआ है। इसी खाद के बीच करीब चालीस बच्चों के भविष्य को सुधारा जाता है। केंद्र में रखे रसायनिक खाद का भंडार और उससे निकलने वाली दुर्गंध बच्चों के सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
सेविका शोभा कुमारी की मानें तो दो साल पहले पूर्व पैक्स अध्यक्ष के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में खाद की बोरी को रखा गया था।बिना किसी आदेश के आंगनबाड़ी केंद्र को गैस का गोदाम बना दिया है। जहां बच्चों का भविष्य को संभाला जाता है। सरकारी खाद होने की आशंका व्यक्त किया जा रहा है।
हालांकि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी या एलएस द्वारा केंद्र की नियमित जांच की जाती तो शायद ऐसा मामला सामने नहीं आता। आंगनबाड़ी केंद्र में रखे खाद को लेकर ग्रामीण कारक नाथ व संजीव कुमार राम ने केंद्र की सेविका से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद दो वर्षों में कुछ खाद की बोरी को हटाया गया। अभिभावकों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायत नहीं किया है।
आपको बता दें कि बीते दो सालों से आंगनबाड़ी केंद्र पर खाद को रखा जा रहा है और केंद्र संचालन में खाद से दुर्गंध फैल रही है। इसी दुर्गंध के बीच बच्चों की पढ़ाई के साथ भोजन भी परोसा जा रहा है। इतने बड़े मामलें में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और एलएस द्वारा संज्ञान नहीं लेना। कहीं न कहीं प्रशासनिक चूक माना जा रहा है।
केन्द्र में रखे खाद और उसी के भी बच्चों को खाना खिलाना। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ माना जा सकता है। विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित जांच की जाती तो शायद ऐसी समस्या सामने नहीं आता। इस मामलें में पूछे जाने पर सीडीपीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
केंद्र की सेविका शोभा कुमारी की मानें तो खाद हटाने को लेकर लगातार सूचना दिया जाता है। लेकिन नहीं हटाया जा रहा है। इधर पूर्व पैक्स अध्यक्ष के पुत्र पप्पू कामत ने बताया कि खाद को हटा लिया जाएगा।
मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट














