ट्रेन से मोबाइल फोन छीनना पडा भारी, आठ किलोमीटर तक झपटमार की अटकी रही सांस, पुलिस ने पकडा

ट्रेन से मोबाइल फोन छीनना पडा भारी, आठ किलोमीटर तक झपटमार की अटकी रही सांस, पुलिस ने पकडा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 11, 2026, 11:53:00 AM

राज्य के खगडिया जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां चलती ट्रेन से मोबाइल फोन की छीनने की कोशिश करना एक झपटमार के लिए भारी पड गया। दरअसल चोर के साथ पीडित यात्री ने कुछ ऐसा किया कि चोर लगभग आठ किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिडकी से लटका रहा। ट्रेन जैसे ही खगडिया स्टेशन पहुंची, जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि स्वराज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद नेटीजंस भी तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

मिली खबर के अनुसर खगडिया जिले के मानसी में ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रूकी हुई थी। इसी दौरान एक झपटमार ने खिडकी के रास्ते वहां बैठे यात्री की मोबाइल फोन को झपटने की कोशिश की। यात्री चौकन्ना हो गया और उसने दूसरे यात्रियों की सहायता से झपटमार को पकड लिया। इसी दौरान ट्रेन चल पडी। झपटमार ट्रेन की खिड़की से बाहर लटका रह गया। मिली जानकारी के अनुसार झपटमार मानसी से खगडिया तक करीब आठ किलोमीटर की दूरी तक ऐसे ही लटका रहा।

हालांकि इस दौरान बोगी के अंदर के यात्रियों ने झपटमार के हाथों को मजबूती से पकडा हुआ था। इस पूरे वीडियो में यात्री झपटमार से पूछताछ करते भी दिख रहे हैं, जबकि आरोपी गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है। इसी बीच ट्रेन जैसे ही खगड़िया स्टेशन पहुंची, वहां पहले से मौजूद जीआरपी ने आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया।

वहीं बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना बीते नौ जुलाई की है। जब जनहित एक्सप्रेस खगडिया की तरफ आ रही थी। जीआरपी ने उसे सुरक्षित उतारकर गिरफ्तार किया और 10 जुलाई को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया। इसी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Trending News

आभूषण के दुकान में भीषण चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए चोर
आभूषण के दुकान में भीषण चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए चोर
Jul 11, 2026, 1:23:00 PM
रांची नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामे के आसार, कई मुद्दों पर पार्षदों का विरोध
रांची नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामे के आसार, कई मुद्दों पर पार्षदों का विरोध
Jul 11, 2026, 1:21:00 PM
बिहार में और मजबूत होगी एआइएमआइएम, चार जिलों में बने जिलाध्यक्ष
बिहार में और मजबूत होगी एआइएमआइएम, चार जिलों में बने जिलाध्यक्ष
Jul 11, 2026, 1:12:00 PM
परीक्षा देने गए युवक की जबरन शादी, कोर्ट मैरिज से किया इनकार, पकड़ौआ विवाह की फिर चर्चा
परीक्षा देने गए युवक की जबरन शादी, कोर्ट मैरिज से किया इनकार, पकड़ौआ विवाह की फिर चर्चा
Jul 11, 2026, 12:57:00 PM
ट्रेन से मोबाइल फोन छीनना पडा भारी, आठ किलोमीटर तक झपटमार की अटकी रही सांस, पुलिस ने पकडा
ट्रेन से मोबाइल फोन छीनना पडा भारी, आठ किलोमीटर तक झपटमार की अटकी रही सांस, पुलिस ने पकडा
Jul 11, 2026, 11:53:00 AM
चर्चित मटकुरिया गोलीकांड, पूर्व मंत्री समेत 30 आरोपी दोषी करार
चर्चित मटकुरिया गोलीकांड, पूर्व मंत्री समेत 30 आरोपी दोषी करार
Jul 11, 2026, 11:30:00 AM
लगातार बारिश से हुआ जल जमाव, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, सडक जाम
लगातार बारिश से हुआ जल जमाव, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, सडक जाम
Jul 11, 2026, 11:18:00 AM
धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: लंबित मामले आये नीचे, अपराध में भी कमी का दावा
धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: लंबित मामले आये नीचे, अपराध में भी कमी का दावा
Jul 11, 2026, 11:09:00 AM
मानव तस्करी का प्रयास विफल, बचाइ गयी नेपाली नाबालिग बालिका
मानव तस्करी का प्रयास विफल, बचाइ गयी नेपाली नाबालिग बालिका
Jul 11, 2026, 10:57:00 AM
बांका डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बांका डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 11, 2026, 10:36:00 AM