कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर

कटिहार के मनिहारी में नाश्ते की दुकान पर अचानक ऐसा धमाका हुआ कि वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चार मासूम बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। इनमें एक बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर

कटिहार के मनिहारी में नाश्ते की दुकान पर अचानक ऐसा धमाका हुआ कि वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चार मासूम बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। इनमें एक बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी की है। एक फास्ट फूड दुकान पर लोग नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एलपीजी सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। 

धमाके के बाद दुकान पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अनंत परिहार, आयुष कुमार, प्रियांशु, राम और आर्यन कुमार झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश पराशर ने बताया कि बलुआघट्टी से पांच झुलसे हुए मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इनमें चार बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल थे। आयुष कुमार और अनंत परिहार की स्थिति ज्यादा गंभीर थी। सभी का तत्काल इलाज शुरू किया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

हादसे के बाद इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल सिलिंडर में ब्लास्ट होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

SIR पर INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
SIR पर INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
Nov 01, 2026, 3:51:00 PM
'ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे' दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी यादव की हुंकार, राहुल-अखिलेश भी...
'ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे' दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी यादव की हुंकार, राहुल-अखिलेश भी...
Nov 01, 2026, 3:40:00 PM
जमुई में डेटा एंट्री ऑपरेटरों की हुंकार: राज्यकर्मी के दर्जे के लिए निकाला विशाल मार्च, सरकार को दी चेतावनी
जमुई में डेटा एंट्री ऑपरेटरों की हुंकार: राज्यकर्मी के दर्जे के लिए निकाला विशाल मार्च, सरकार को दी चेतावनी
Nov 01, 2026, 3:22:00 PM
सम्राट ने कहा- बिहार के दूध, तरकारी व मछली को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक है पहुंचाना
सम्राट ने कहा- बिहार के दूध, तरकारी व मछली को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक है पहुंचाना
Nov 01, 2026, 3:13:00 PM
'मैनेजर ने मेरी चेस्ट दबाई', एक्ट्रेस के खुलासे से मचा हड़कंप
'मैनेजर ने मेरी चेस्ट दबाई', एक्ट्रेस के खुलासे से मचा हड़कंप
Nov 01, 2026, 3:01:00 PM
बाबा विश्वनाथ के दरबार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत, की पूजा अर्चना
बाबा विश्वनाथ के दरबार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत, की पूजा अर्चना
Nov 01, 2026, 2:37:00 PM
कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर
कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर
Nov 01, 2026, 2:34:00 PM
CM सम्राट चौधरी आज पटना में करेंगे राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन, शाम को दिल्ली के लिए होंगे रवाना
CM सम्राट चौधरी आज पटना में करेंगे राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन, शाम को दिल्ली के लिए होंगे रवाना
Nov 01, 2026, 2:18:00 PM
रांची पुलिस लाइन प्रकरण : अनुशासन तोड़ने वाले 10 जवान निलंबित, परिसर में जुए की गतिविधि पर बड़ी कार्रवाई
रांची पुलिस लाइन प्रकरण : अनुशासन तोड़ने वाले 10 जवान निलंबित, परिसर में जुए की गतिविधि पर बड़ी कार्रवाई
Nov 01, 2026, 1:39:00 PM
565वीं रविवारीय साइकिल यात्रा के अवसर पर पौधारोपण, 'साइकिल चलाएं-पेड़ लगाएं' का दिया संदेश
565वीं रविवारीय साइकिल यात्रा के अवसर पर पौधारोपण, 'साइकिल चलाएं-पेड़ लगाएं' का दिया संदेश
Nov 01, 2026, 1:37:00 PM