'ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे' दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी यादव की हुंकार, राहुल-अखिलेश भी...

'इंडिया' गठबंधन के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता आज दिल्ली में दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मार्च निकाल रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला है।

'ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे' दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी यादव की हुंकार, राहुल-अखिलेश भी...

'इंडिया' गठबंधन के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता आज दिल्ली में 'वोट चोरी' और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मार्च निकाल रहे हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस रैली में शामिल हुए हैं।  रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे होने के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त वोटों की चोरी करवा रहे हैं।

रामलीला मैदान के मंच से गरजते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र को कुचलने और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. इसके खिलाफ इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां एकजुट हुई हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली हो रही है। INDIA गठबंधन में कई राजनीतिक दल शामिल हैं और इसे आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरीके से वोटों की चोरी हो रही है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, उसके खिलाफ सभी लोग एक साथ आए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर वोटों की चोरी करवाई जा रही है। तेजस्वी ने  दावा किया कि इस पूरे मामले को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है और अब इनकी असलियत सामने आ गई है।  तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसे लोग ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएंगे। 

बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन की महारैली है। इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। INDIA ब्लॉक की रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, TMC नेता ममता बनर्जी, RJD नेता तेजस्वी यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे।


Trending News

CM सम्राट ने कहा- लोकतंत्र को मजबूत बनाने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
CM सम्राट ने कहा- लोकतंत्र को मजबूत बनाने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
Nov 01, 2026, 4:44:00 PM
न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म मामले से झारखंड शर्मसार, राज्य में रक्षक ही बने भक्षक : नीरा यादव
न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म मामले से झारखंड शर्मसार, राज्य में रक्षक ही बने भक्षक : नीरा यादव
Nov 01, 2026, 4:42:00 PM
 वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार और मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग
वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार और मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग
Nov 01, 2026, 4:13:00 PM
नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Nov 01, 2026, 4:07:00 PM
रोसड़ा नदी किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
रोसड़ा नदी किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
Nov 01, 2026, 3:54:00 PM
SIR पर INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
SIR पर INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
Nov 01, 2026, 3:51:00 PM
'ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे' दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी यादव की हुंकार, राहुल-अखिलेश भी...
'ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे' दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी यादव की हुंकार, राहुल-अखिलेश भी...
Nov 01, 2026, 3:40:00 PM
जमुई में डेटा एंट्री ऑपरेटरों की हुंकार: राज्यकर्मी के दर्जे के लिए निकाला विशाल मार्च, सरकार को दी चेतावनी
जमुई में डेटा एंट्री ऑपरेटरों की हुंकार: राज्यकर्मी के दर्जे के लिए निकाला विशाल मार्च, सरकार को दी चेतावनी
Nov 01, 2026, 3:22:00 PM
सम्राट ने कहा- बिहार के दूध, तरकारी व मछली को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक है पहुंचाना
सम्राट ने कहा- बिहार के दूध, तरकारी व मछली को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक है पहुंचाना
Nov 01, 2026, 3:13:00 PM
'मैनेजर ने मेरी चेस्ट दबाई', एक्ट्रेस के खुलासे से मचा हड़कंप
'मैनेजर ने मेरी चेस्ट दबाई', एक्ट्रेस के खुलासे से मचा हड़कंप
Nov 01, 2026, 3:01:00 PM