नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

बिथान जीविका के तीनों जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय सभागार में आज नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

समस्तीपुर : बिथान जीविका के तीनों जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय सभागार में आज नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि द्वारा उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन पर इसके नकारात्मक प्रभाव और नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सभी उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस अभियान के तहत प्रखंड के सभी 3 संकुल संघों में कुल 181 लोगों ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया

इस अवसर पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक शिवांशु, क्षेत्रीय समन्वयक अविनाश कुमार मंडल, ऑफिस असिस्टेंट प्रभाकर कुमार, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. मधुकर, संकुल स्तरीय संघ की प्रतिनिधि तथा विभिन्न कैडर उपस्थित रहे। इस अभियान के तहत प्रखंड के सभी तीन संकुल संघों में कुल 181 लोगों ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशे के विरुद्ध सामूहिक संकल्प को मजबूत करना और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

संकुलवार उपस्थिति इस प्रकार रही

- चमत्कार संकुल संघ, बिथान - 62

- उत्कर्ष संकुल संघ, सोहमा - 75

- आनंद संकुल संघ, सखवा - 44

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

CM सम्राट ने कहा- लोकतंत्र को मजबूत बनाने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
CM सम्राट ने कहा- लोकतंत्र को मजबूत बनाने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
Nov 01, 2026, 4:44:00 PM
न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म मामले से झारखंड शर्मसार, राज्य में रक्षक ही बने भक्षक : नीरा यादव
न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म मामले से झारखंड शर्मसार, राज्य में रक्षक ही बने भक्षक : नीरा यादव
Nov 01, 2026, 4:42:00 PM
 वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार और मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग
वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार और मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग
Nov 01, 2026, 4:13:00 PM
नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Nov 01, 2026, 4:07:00 PM
रोसड़ा नदी किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
रोसड़ा नदी किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
Nov 01, 2026, 3:54:00 PM
SIR पर INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
SIR पर INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
Nov 01, 2026, 3:51:00 PM
'ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे' दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी यादव की हुंकार, राहुल-अखिलेश भी...
'ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे' दिल्ली के रामलीला मैदान से तेजस्वी यादव की हुंकार, राहुल-अखिलेश भी...
Nov 01, 2026, 3:40:00 PM
जमुई में डेटा एंट्री ऑपरेटरों की हुंकार: राज्यकर्मी के दर्जे के लिए निकाला विशाल मार्च, सरकार को दी चेतावनी
जमुई में डेटा एंट्री ऑपरेटरों की हुंकार: राज्यकर्मी के दर्जे के लिए निकाला विशाल मार्च, सरकार को दी चेतावनी
Nov 01, 2026, 3:22:00 PM
सम्राट ने कहा- बिहार के दूध, तरकारी व मछली को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक है पहुंचाना
सम्राट ने कहा- बिहार के दूध, तरकारी व मछली को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक है पहुंचाना
Nov 01, 2026, 3:13:00 PM
'मैनेजर ने मेरी चेस्ट दबाई', एक्ट्रेस के खुलासे से मचा हड़कंप
'मैनेजर ने मेरी चेस्ट दबाई', एक्ट्रेस के खुलासे से मचा हड़कंप
Nov 01, 2026, 3:01:00 PM