सेक्स रैकेट की सूचना पर 7 से अधिक होटलों में छापेमारी, 25 लोग हिरासत में

जहानाबाद। शहर में होटलों में कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर सदर डीएसपी अनिकेत दुबे के नेतृत्व में शहर के सात से अधिक होटलों में एक साथ छापेमारी की गई।

सेक्स रैकेट की सूचना पर 7 से अधिक होटलों में छापेमारी, 25 लोग हिरासत में

जहानाबाद। शहर में होटलों में कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर सदर डीएसपी अनिकेत दुबे के नेतृत्व में शहर के सात से अधिक होटलों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान अलग-अलग होटलों से कुल 25 लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी को नगर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम ने सबसे पहले मुरलीधर रेस्ट हाउस में छापेमारी की, जहां से एक जोड़े को हिरासत में लिया गया। इसके बाद मातारा होटल में कार्रवाई के दौरान छह जोड़े मिले। वहीं, शांति होटल और राजा राम होटल से एक-एक जोड़े को हिरासत में लिया गया। प्लस इन होटल में भी एक जोड़े को पकड़ा गया। इसके अलावा नीलकमल होटल सहित शहर के अन्य होटलों में भी पुलिस ने जांच अभियान चलाया।

छापेमारी अभियान में नगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने होटलों में ठहरे लोगों के पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के बाद सदर डीएसपी अनिकेत दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को कुछ होटलों में संदिग्ध गतिविधियों और कथित सेक्स रैकेट के संचालन की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी ने कहा कि जांच में यदि किसी नाबालिग से संबंधित मामला सामने आता है तो संबंधित होटल संचालक के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

धनबाद पहुंचे पप्पू यादव, प्रशासन और भू-माफिया पर तीखा हमला, कहा-मेरी लाश पर ही...
धनबाद पहुंचे पप्पू यादव, प्रशासन और भू-माफिया पर तीखा हमला, कहा-मेरी लाश पर ही...
Nov 04, 2026, 7:15:00 PM
अब इस तारीख से खुलेगा शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पोर्टल, 7 दिसंबर तक आवेदन
अब इस तारीख से खुलेगा शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पोर्टल, 7 दिसंबर तक आवेदन
Nov 04, 2026, 7:04:00 PM
फुलवरिया में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, 11वीं की छात्राओं ने मारी बाजी
फुलवरिया में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, 11वीं की छात्राओं ने मारी बाजी
Nov 04, 2026, 7:01:00 PM
प्रशांत किशोर का दावा, भाजपा में शामिल हुए दोनों एमएलसी की सदस्यता जानी तय
प्रशांत किशोर का दावा, भाजपा में शामिल हुए दोनों एमएलसी की सदस्यता जानी तय
Nov 04, 2026, 6:58:00 PM
 शिक्षा को लेकर CM हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक, अंग्रेजी स्पोकन की कक्षाओं का निर्देश
शिक्षा को लेकर CM हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक, अंग्रेजी स्पोकन की कक्षाओं का निर्देश
Nov 04, 2026, 6:49:00 PM
भेलाटांड़ पोस्ट ऑफिस में 10 दिनों से ठप है पैसों का लेन-देन, उपभोक्ता परेशान
भेलाटांड़ पोस्ट ऑफिस में 10 दिनों से ठप है पैसों का लेन-देन, उपभोक्ता परेशान
Nov 04, 2026, 6:37:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों-कर्मियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों-कर्मियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 04, 2026, 6:33:00 PM
सेक्स रैकेट की सूचना पर 7 से अधिक होटलों में छापेमारी, 25 लोग हिरासत में
सेक्स रैकेट की सूचना पर 7 से अधिक होटलों में छापेमारी, 25 लोग हिरासत में
Nov 04, 2026, 6:25:00 PM
15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण
15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण
Nov 04, 2026, 6:23:00 PM
दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
Nov 04, 2026, 6:16:00 PM