जहानाबाद: अचानक थाना पहुंच गए एसपी किरण कुमार, मच गया हड़कंप

जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने सोमवार को नगर थाना, जहानाबाद का विस्तृत निरीक्षण किया।

जहानाबाद: अचानक थाना पहुंच गए एसपी किरण कुमार, मच गया हड़कंप

जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने सोमवार को नगर थाना, जहानाबाद का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों तथा पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर के विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। साथ ही पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह एक नियमित एवं सतत अभियान है, जिसके तहत जिले के सभी थानों का क्रमवार निरीक्षण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य थानों में उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना, पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं को समझना तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों के साथ मामलों के त्वरित एवं संवेदनशील निष्पादन को लेकर भी चर्चा की गई, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गोपनीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी जानकारी सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं की जा सकती।

एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि आने वाले समय में जिले के सभी थानों को और अधिक संसाधनयुक्त एवं सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि थाने में आने वाले लोगों के आवेदनों को सरलता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया जाए तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक का परंपरानुसार सलामी देकर स्वागत किया गया तथा थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।

बरुण कुमार, जहानाबाद 

Trending News

नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM