ट्रैफिक रूल का पालन जरूरी, भारी पडेगी नियमों की अनदेखी

ट्रैफिक रूल का पालन जरूरी, भारी पडेगी नियमों की अनदेखी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 7:31:00 AM

जहानाबाद जिले में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भारी पडेगी। जिले के एसपी ने इस बाबत सख्त निर्देश दिए है। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार स्वयं सड़क पर उतरे और विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 से अधिक वाहनों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, वैध दस्तावेज नहीं रखने तथा इंश्योरेंस संबंधी अनियमितताओं को लेकर कई वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। एसपी ने स्पष्ट किया कि सभी वाहनों की नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। नंबर प्लेट पर किसी प्रकार का नाम, पदनाम, प्रचार सामग्री अथवा अन्य शब्द अंकित करना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि यह नियम सभी के लिए समान रूप से लागू है, चाहे वह पुलिस अधिकारी हो, सरकारी कर्मी हो अथवा आम नागरिक।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या उन लोगों की होती है जो बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हैं। यदि हेलमेट का नियमित रूप से उपयोग किया जाए तो गंभीर दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है। एसपी ने ट्रिपल लोडिंग और तेज रफ्तार को भी सड़क हादसों का प्रमुख कारण बताते हुए ऐसे मामलों में चालान के साथ कानूनी कार्रवाई करने तथा आवश्यकता पड़ने पर वाहन जब्त करने के निर्देश दिए। चार पहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और निर्धारित गति सीमा का पालन करना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह विशेष अभियान आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने वाहन के सभी दस्तावेज अद्यतन रखें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। इस दौरान एसपी ने शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा जो कैमरे खराब हैं या जिनकी रिकॉर्डिंग में किसी प्रकार की समस्या है, उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि शहर के सभी सीसीटीवी कैमरों का कार्यरत रहना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इनके माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराध की घटनाओं की पहचान करने तथा मामलों के त्वरित अनुसंधान में काफी मदद मिलती है। एसपी ने कहा कि जिले में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे सुचारु रूप से कार्य कर रहे हों, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

जहानाबाद से बरूण की रिपोर्ट

Trending News

ट्रैफिक रूल का पालन जरूरी, भारी पडेगी नियमों की अनदेखी
ट्रैफिक रूल का पालन जरूरी, भारी पडेगी नियमों की अनदेखी
Jul 06, 2026, 7:31:00 AM
मेयर का बडा खुलासा, सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा !
मेयर का बडा खुलासा, सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा !
Jul 06, 2026, 7:10:00 AM
ऑटो चालकों के लिए होगा यूनिफॉर्म, नियम तोडने पर होगी कार्रवाई
ऑटो चालकों के लिए होगा यूनिफॉर्म, नियम तोडने पर होगी कार्रवाई
Jul 06, 2026, 7:01:00 AM
चंद्रवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व जन्म में चंद्रवंशी था, अगले जन्म में भी..बोले पूर्व MP
चंद्रवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व जन्म में चंद्रवंशी था, अगले जन्म में भी..बोले पूर्व MP
Jul 05, 2026, 6:57:00 PM
मोतिहारी में ऐसा मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, फिर बनेगी राजद की सरकार, नेताओं ने भरी हुंकार
मोतिहारी में ऐसा मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, फिर बनेगी राजद की सरकार, नेताओं ने भरी हुंकार
Jul 05, 2026, 6:45:00 PM
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बाबूलाल मरांडी बोले-तो इस सरकार को हटा देगा...
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बाबूलाल मरांडी बोले-तो इस सरकार को हटा देगा...
Jul 05, 2026, 6:34:00 PM
पति ने किया था इनकार, 17 साल बाद सोनी गुप्ता बनीं ‘मिसेज बिहार', शादी के बाद ऐसे चमकी किस्मत
पति ने किया था इनकार, 17 साल बाद सोनी गुप्ता बनीं ‘मिसेज बिहार', शादी के बाद ऐसे चमकी किस्मत
Jul 05, 2026, 6:21:00 PM
हजारीबाग: चंद्रगुप्त सुशी इंफ्रा परिसर में बनेगा मां दुर्गा का भव्य मंदिर, मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन
हजारीबाग: चंद्रगुप्त सुशी इंफ्रा परिसर में बनेगा मां दुर्गा का भव्य मंदिर, मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन
Jul 05, 2026, 5:43:00 PM
धनबाद: साउथ बलिहारी कोलियरी में बड़ा हादसा टला, कैरेज का ब्रेक फेल होने से कई मजदूर घायल, चार की हुई थी मौत
धनबाद: साउथ बलिहारी कोलियरी में बड़ा हादसा टला, कैरेज का ब्रेक फेल होने से कई मजदूर घायल, चार की हुई थी मौत
Jul 05, 2026, 5:22:00 PM
आमिर खान ने 61 की उम्र में गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, जानें कितनी छोटी हैं उनकी पत्नी? दोनों के बेटे...
आमिर खान ने 61 की उम्र में गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, जानें कितनी छोटी हैं उनकी पत्नी? दोनों के बेटे...
Jul 05, 2026, 5:04:00 PM