बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर-नकदी समेत अनाज और घरेलू सामान की चोरी

जहानाबाद शहर के विष्णुगंज मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर जेवरात, नकदी, बर्तन, कपड़े समेत चावल और गेहूं की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

 बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर-नकदी समेत अनाज और घरेलू सामान की चोरी

जहानाबाद शहर के विष्णुगंज मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर जेवरात, नकदी, बर्तन, कपड़े समेत चावल और गेहूं की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। 

मकान मालिक पंकज कुमार ने बताया कि वह डीलर का काम करते हैं। भाइयों के बीच आपसी बंटवारे के बाद पुराना मकान लंबे समय से नियमित रूप से आबाद नहीं था। परिवार के लोग जरूरत के अनुसार सुबह-शाम घर आते-जाते थे, जबकि रहने के लिए पास में ही किराये का मकान लिया हुआ है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

पंकज कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी ने बताया कि घर पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने तिजोरी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी निकाल लिए। इसके अलावा घर में रखे बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी चोर ले गए। चोरों ने घर में रखा चावल और गेहूं भी नहीं छोड़ा। 

घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से लिखित आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कुख्यात गैंगस्टर के भाई बंटी खान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, भाई प्रिंस खान का एनकाउंटर हो
कुख्यात गैंगस्टर के भाई बंटी खान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, भाई प्रिंस खान का एनकाउंटर हो
Sep 15, 2026, 3:24:00 PM
दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने की शिकायत, थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने की शिकायत, थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
Sep 15, 2026, 3:05:00 PM
जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया संदीप, 10 लोगों की मौत...
जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया संदीप, 10 लोगों की मौत...
Sep 15, 2026, 2:39:00 PM
 बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर-नकदी समेत अनाज और घरेलू सामान की चोरी
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर-नकदी समेत अनाज और घरेलू सामान की चोरी
Sep 15, 2026, 2:15:00 PM
महिला से दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
महिला से दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
Sep 15, 2026, 1:52:00 PM
पटना पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री, लोजपा नेता ने किया स्वागत
पटना पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री, लोजपा नेता ने किया स्वागत
Sep 15, 2026, 1:31:00 PM
UCC पर NDA में घमासान, नीतीश कुमार को RJD का खुला ऑफर, 'हमलोग मिलकर सरकार बनाएं'
UCC पर NDA में घमासान, नीतीश कुमार को RJD का खुला ऑफर, 'हमलोग मिलकर सरकार बनाएं'
Sep 15, 2026, 1:10:00 PM
बिहार की विनाशकारी बाढ़, राहुल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने की यह अपील
बिहार की विनाशकारी बाढ़, राहुल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने की यह अपील
Sep 15, 2026, 12:57:00 PM
भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राज्यपाल समेत कई मंत्री रहें मौजूद
भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राज्यपाल समेत कई मंत्री रहें मौजूद
Sep 15, 2026, 12:45:00 PM
नीतीश आवास पर हलचल तेज, अशोक चौधरी समेत कई नेता मिलने पहुंचे, ललन सिंह से बंद कमरे में मुलाकात, 18 की मीटिंग से पहले...
नीतीश आवास पर हलचल तेज, अशोक चौधरी समेत कई नेता मिलने पहुंचे, ललन सिंह से बंद कमरे में मुलाकात, 18 की मीटिंग से पहले...
Sep 15, 2026, 12:19:00 PM