DJ बंद कराने पर पुलिस पर पथराव, SHO समेत 6 जवान घायल, गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, 5 गिरफ्तार

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने से रोकना पुलिस को भारी पड़ गया।

DJ बंद कराने पर पुलिस पर पथराव, SHO समेत 6 जवान घायल, गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, 5 गिरफ्तार

जमुई/झाझा : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने से रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे झाझा थाना गेट के समीप विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह समेत करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

सोहजना से भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था, जो थाना की ओर से गुजर रहा था

बताया जा रहा है कि झाझा थाना क्षेत्र के सोहजना से भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था, जो थाना की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान थाना के पास काफी देर तक डीजे पर कथित तौर पर अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। आरोप है कि बात नहीं मानने पर पुलिस ने डीजे को जब्त कर लिया। इसके बाद विसर्जन जुलूस में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पदाधिकारियों और थाना परिसर की ओर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और हाफ पैंट में ही आरोपियों का पीछा कर पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और हाफ पैंट में ही आरोपियों का पीछा कर पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोग नशे में थे। घटना के बाद करीब तीन घंटे तक झाझा थाना और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद प्रशासन ने देर रात गणेश प्रतिमा का विसर्जन कराया। झाझा बीडीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विसर्जन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पुलिस अब पथराव की घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि जब थाना क्षेत्र में विसर्जन चल रहा था तो कई पुलिसकर्मी बिना वर्दी के क्यों थे?

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
Sep 19, 2026, 2:26:00 PM
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
Sep 19, 2026, 2:16:00 PM
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
Sep 19, 2026, 2:06:00 PM
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
Sep 19, 2026, 1:20:00 PM
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
Sep 19, 2026, 1:10:00 PM
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Sep 19, 2026, 12:51:00 PM
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Sep 19, 2026, 12:47:00 PM
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
Sep 19, 2026, 12:42:00 PM
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
Sep 19, 2026, 12:28:00 PM