जमुई पुलिस की बड़ी सफलता: पुलिस पर हमला करने का आरोपी कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव हथियार के गिरफ्तार

जमुई पुलिस की बड़ी सफलता: पुलिस पर हमला करने का आरोपी कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव हथियार के गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 7:35:00 PM

जमुई टाउन थाना पुलिस ने आधिकारिक निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी व बालू तस्कर मंटू यादव को एक देसी राइफल, एक पिस्टल और 10 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस पर हमला और हत्या के प्रयास के भी गंभीर मामले थाने में दर्ज हैं।

जिले में पुलिस को अपराधियों और अवैध सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना और पुलिस मुख्यालय से आधिकारिक प्राप्त विशेष निर्देशों के आधार पर टाउन थाना पुलिस ने बीती देर रात एक टीम गठित कर छापेमारी की, इस दौरान इलाके के कुख्यात बालू माफिया मंटू यादव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं और अपराधियों में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार मंटू यादव का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह लंबे समय से कानून की नजरों से बच रहा थे। जमुई एसपी के अनुसार मंटू यादव पर पहले से भी कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। जिसमें पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और हत्या के प्रयास जैसे तमाम संगीन आरोप शामिल हैं। इन्हीं सभी मामलों के आलोक में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी निर्गत किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

एसपी विश्वजीत दयाल ने एक प्रेस वार्ता कर इस पुलिस कार्यवाई की विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि टाउन थाना पुलिस ने जब आरोपी मंटू यादव के ठिकाने पर दबिश दी, तो वहां से अवैध हथियार बरामद किए गए है जिसमे पुलिस को छापेमारी के दौरान अपराधी मंटु यादव के घर से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्तौल और 10 जिंदा गोली बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आमतौर पर जमुई पुलिस द्वारा बालू तस्करों और अवैध खनन करने वालों पर लगातार कानूनी डंडा चलाया जाता रहा है, लेकिन इस बार एक कुख्यात और हथियारों से लैस माफिया की गिरफ्तारी से पुलिस टीम का मनोबल सातवें आसमान पर है। पुलिस इसे अपनी एक बेहद अहम और बड़ी कामयाबी मान रही है। टाउन थाना पुलिस ने कागजी और कानूनी प्रकिर्या पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त मंटू यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जमुई से हेमंत की रिपोर्ट

Trending News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के. राजू से मिले ग्रामीण, लगाई अपनी गुहार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के. राजू से मिले ग्रामीण, लगाई अपनी गुहार
Jul 06, 2026, 7:59:00 PM
चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा सीएसपी लूटकांड का फरार आरोपी
चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा सीएसपी लूटकांड का फरार आरोपी
Jul 06, 2026, 7:52:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी सफलता: पुलिस पर हमला करने का आरोपी कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव हथियार के गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी सफलता: पुलिस पर हमला करने का आरोपी कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव हथियार के गिरफ्तार
Jul 06, 2026, 7:35:00 PM
घर में बन रहा था अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा
घर में बन रहा था अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा
Jul 06, 2026, 7:26:00 PM
खाली पदों को भरने की कवायद तेज, झारखंड के एक और IPS अधिकारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए किया आवेदन
खाली पदों को भरने की कवायद तेज, झारखंड के एक और IPS अधिकारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए किया आवेदन
Jul 06, 2026, 7:00:00 PM
वाटर पार्क निर्माण विवाद: अब दिल्ली में बात रखेंगे सुधाकर
वाटर पार्क निर्माण विवाद: अब दिल्ली में बात रखेंगे सुधाकर
Jul 06, 2026, 6:55:00 PM
 पलामू की लोक संस्कृति की रंगीन झलक, कलाकारों ने बांधा समां
पलामू की लोक संस्कृति की रंगीन झलक, कलाकारों ने बांधा समां
Jul 06, 2026, 6:54:00 PM
पलामू: डीसी ने की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक, रेस्क्यू किये गये बच्चों की ली जानकारी
पलामू: डीसी ने की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक, रेस्क्यू किये गये बच्चों की ली जानकारी
Jul 06, 2026, 6:45:00 PM
कल भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, झारखंड गृह विभाग ने DGP से मांगी अहम रिपोर्ट
कल भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, झारखंड गृह विभाग ने DGP से मांगी अहम रिपोर्ट
Jul 06, 2026, 6:41:00 PM
पलामू: अचानक नौडिहा बाजार थाना पहुंच गए डीएसपी, मचा हड़कंप, गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था....
पलामू: अचानक नौडिहा बाजार थाना पहुंच गए डीएसपी, मचा हड़कंप, गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था....
Jul 06, 2026, 6:31:00 PM