अधिवक्ताओं के मुद्दे पर मंथन, JDU विधि संघ प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने सुनीं समस्याएं, सकारात्मक पहल का दिया भरोसा

जमुई : जमुई व्यवहार न्यायालय और जिला जदयू के प्रधान कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जदयू विधि संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह का आगमन हुआ। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील बर्णवाल, जमुई बार एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार एवं जदयू विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परिमल कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिवक्ता साथियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं ने अपने हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव विधायक के समक्ष रखे।
MLA राहुल कुमार सिंह ने कहा- हमारा उद्देश्य है कि अधिवक्ता समाज की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाया जाए
इस मौके पर विधायक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अधिवक्ता समाज की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाया जाए और उनके हित में सकारात्मक एवं प्रभावी कदम सुनिश्चित हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की मांगों को प्रदेश नेतृत्व और सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर जिला जदयू मीडिया प्रभारी प्रकाश पीयूष, जमुई प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष पवन रंजन साह, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, सोनू रावत और गोलू कुमार सहित सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।
जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट













