नेपाल में मूसलाधार बारिश से मंडराया बाढ़ का खतरा! गंडक के तटबंधों पर पहुंचे डीएम

गोपालगंज। नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद वाल्मीकि नगर बैराज से गंडक नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका गहरा गई है।

नेपाल में मूसलाधार बारिश से मंडराया बाढ़ का खतरा! गंडक के तटबंधों पर पहुंचे डीएम

गोपालगंज। नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद वाल्मीकि नगर बैराज से गंडक नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका गहरा गई है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है।

रविवार को जिलाधिकारी समीर सौरभ ने सिधवलिया, बैकुंठपुर, मांझा और बरौली अंचल के बाढ़ से प्रभावित होने वाले बेहद संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डुमरिया घाट, दीपउ छरकी, महारानी छरकी, सत्तरघाट और बखरी तटबंध का जायजा लेते हुए वहां की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही बैकुंठपुर प्रखंड के पकहा, शीतलपुर, फैजुल्लाहपुर, प्यारेपुर तथा बरौली व मांझा अंचल के सरफरा व भैंसही जैसे संवेदनशील गांवों का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों को परखा।

तटबंधों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात

संभावित खतरे को देखते हुए विधि-व्यवस्था और तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। डीएम ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभी संवेदनशील छरकियों और तटबंधों पर पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

निचले इलाकों से लोगों को निकालने की तैयारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित बीडीओ, सीओ और बीपीआरओ को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए और जरूरत पड़ने पर आम लोगों को सुरक्षित स्थानों व राहत शिविरों तक पहुंचाने की व्यवस्था पहले से पूरी रखी जाए। इसके अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संसाधनों और उपकरणों को तैयार रखने का फरमान जारी किया गया है।

आपदा मित्र रखेंगे हर स्थिति पर नजर

तटबंधों और नदी के आसपास के इलाकों में किसी भी बदलाव की त्वरित जानकारी जुटाने के लिए 'आपदा मित्रों' को विशेष निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि जलस्तर बढ़ते ही प्रशासन को तुरंत सूचना मिल सके।

प्रशासन की अपील: सतर्क रहें, अफवाहों से बचें

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गंडक नदी के आसपास या निचले इलाकों में बेवजह जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति या खतरे का अंदेशा होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा
सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा
Sep 28, 2026, 12:30:00 PM
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
Sep 28, 2026, 12:24:00 PM
पटना की सड़कों पर देर रात निकले पुलिस के आला अधिकारी, IG-DIG, SSP-SP ने शहर में किया भ्रमण
पटना की सड़कों पर देर रात निकले पुलिस के आला अधिकारी, IG-DIG, SSP-SP ने शहर में किया भ्रमण
Sep 28, 2026, 12:13:00 PM
राहुल कर रहे हैं हिट एंड रन की राजनीति, उनकी राजनीति में विरोधाभास: संतोष सुमन
राहुल कर रहे हैं हिट एंड रन की राजनीति, उनकी राजनीति में विरोधाभास: संतोष सुमन
Sep 28, 2026, 12:03:00 PM
Asian Games : बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
Asian Games : बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
Sep 28, 2026, 11:56:00 AM
गंडक उफान पर, बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, DM-SP खुद कर रहे कैंप
गंडक उफान पर, बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, DM-SP खुद कर रहे कैंप
Sep 28, 2026, 11:55:00 AM
विजय राउत का परिवार जर्जर घर में रहने को मजबूर, जमीन से रिस रहा है पानी
विजय राउत का परिवार जर्जर घर में रहने को मजबूर, जमीन से रिस रहा है पानी
Sep 28, 2026, 11:44:00 AM
फुलहारा पंचायत में आवास प्लस 2.0 पर मंथन, 2007 लाभुकों के नाम सार्वजनिक
फुलहारा पंचायत में आवास प्लस 2.0 पर मंथन, 2007 लाभुकों के नाम सार्वजनिक
Sep 28, 2026, 11:37:00 AM
 जहानाबाद में SP के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन जांच
जहानाबाद में SP के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन जांच
Sep 28, 2026, 11:22:00 AM
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा के महाकुंभ में 3,000 शिक्षाविदों को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा के महाकुंभ में 3,000 शिक्षाविदों को किया सम्मानित
Sep 28, 2026, 11:08:00 AM