गोपालगंज में स्मैक तस्करों का सिवान कनेक्शन, मुख्य सप्लायर भी चढ़ा भोरे पुलिस के हत्थे

​गोपालगंज क़े भोरे थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खजुरहां स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के समीप घेराबंदी कर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गोपालगंज में स्मैक तस्करों का सिवान कनेक्शन, मुख्य सप्लायर भी चढ़ा भोरे पुलिस के हत्थे

गोपालगंज क़े भोरे थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खजुरहां स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के समीप घेराबंदी कर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 14.21 ग्राम स्मैक  बरामद की गई। कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को भी दबोच लिया है।

पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दबोचा गया तस्कर

थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि आज पुलिस टीम गश्ती पर थी, इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि खजुरहां हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे चौकस जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। उसकी पहचान भोरे थाना क़े संसार बन्तरिया गांव निवासी रामकिशुन प्रजापति,का पुत्र बीरबल प्रजापति क़े रूप में की गई, जिसके पास से 50 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पूछताछ के बाद मुख्य सप्लायर भी गिरफ्तार, गुठनी से जुड़ा है कनेक्शन...

गिरफ्तार तस्कर बीरबल प्रजापति से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने इस धंधे के मुख्य सप्लायर का नाम उगल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर अशोक सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कबूला जुर्म: पुलिस के अनुसार, अशोक सिंह ने स्वीकार किया है कि वही बीरबल को स्मैक की सप्लाई देता था। उसने यह भी खुलासा किया कि वह स्मैक की यह खेप गुठनी क्षेत्र से लाकर यहां सप्लाई करता था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज..

थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने कहा कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और इसका सेवन एक गंभीर व दंडनीय अपराध है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस  एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब करने के लिए पूछताछ जारी है और पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट



Trending News

बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM