गोपालगंज में महावीरी जुलूस के दौरान बवाल: 6 डीजे गाड़ियां जब्त, संचालक गिरफ्तार, 100 पर FIR

गोपालगंज में आयोजित महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने और अश्लील गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 डीजे लदे वाहनों और साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया है।

गोपालगंज में महावीरी जुलूस के दौरान बवाल: 6 डीजे गाड़ियां जब्त, संचालक गिरफ्तार, 100 पर FIR

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत नटवा और कपुरी गांव में आयोजित महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने और अश्लील गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 डीजे लदे वाहनों और साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया है। मामले में डीजे संचालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।

अश्लील गाने को लेकर भड़की हिंसा, जमकर चले बांस-फट्टे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 5 अक्टूबर को नटवा स्कूल के समीप महावीरी जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान डीजे पर तेज आवाज में अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व बांस-फट्टों से मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कटेया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर इलाके में शांति व्यवस्था बहाल कराई।

नियमों का उल्लंघन: 6 पिकअप पर लदे डीजे व साउंड सिस्टम जब्त

प्रशासन द्वारा जुलूस के लिए दी गई अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करने, अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने, अश्लील गाने चलाने और नर्तकियों से डांस कराने के गंभीर आरोप पाए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी डीजे संचालक धूमन यादव क़े पुत्र  ब्रजेश यादव से जुड़े 6 पिकअप वाहनों को चिह्नित कर उन्हें जब्त कर लिया। इन वाहनों पर भारी मात्रा में लोड डीजे मशीनें, बेस, टॉप, ट्वीटर, लेजर लाइट, सार्की लाइट और अन्य साउंड उपकरण लदे थे, जिन्हें कटेया थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है।

100 अज्ञात पर FIR, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कानूनी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी डीजे संचालक ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मारपीट में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। जबकि डीजे संचालक और लगभग 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, महिला की जलकर मौत, घर का सारा सामान खाक
सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, महिला की जलकर मौत, घर का सारा सामान खाक
Oct 07, 2026, 4:33:00 PM
तेज प्रताप यादव के फैंस का टूटा दिल, अचानक Rise And Fall 2 से हुए बाहर, करण पटेल भी शो से विदा
तेज प्रताप यादव के फैंस का टूटा दिल, अचानक Rise And Fall 2 से हुए बाहर, करण पटेल भी शो से विदा
Oct 07, 2026, 4:30:00 PM
नालंदा विश्वविद्यालय में 'विश्व रंग 2026' का 8वां संस्करण, श्रीलंका-सिंगापुर समेत 60 देशों के डेलीगेट हुए शामिल
नालंदा विश्वविद्यालय में 'विश्व रंग 2026' का 8वां संस्करण, श्रीलंका-सिंगापुर समेत 60 देशों के डेलीगेट हुए शामिल
Oct 07, 2026, 4:14:00 PM
गिरिराज का विपक्ष पर सबसे बड़ा हमला, कहा- 'कौवा कान ले गया', पहले अपना कान देखिए
गिरिराज का विपक्ष पर सबसे बड़ा हमला, कहा- 'कौवा कान ले गया', पहले अपना कान देखिए
Oct 07, 2026, 4:03:00 PM
गोपालगंज में महावीरी जुलूस के दौरान बवाल: 6 डीजे गाड़ियां जब्त, संचालक गिरफ्तार, 100 पर FIR
गोपालगंज में महावीरी जुलूस के दौरान बवाल: 6 डीजे गाड़ियां जब्त, संचालक गिरफ्तार, 100 पर FIR
Oct 07, 2026, 3:55:00 PM
2026 में दशहरा क्यों खास है? विजयादशमी की सही तारीख, रावण दहन का शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व, सब जानिए
2026 में दशहरा क्यों खास है? विजयादशमी की सही तारीख, रावण दहन का शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व, सब जानिए
Oct 07, 2026, 3:43:00 PM
MLC चुनाव के कारण मतदान करने वाले शिक्षक मतदाताओं को एक दिन का विशेष अवकाश
MLC चुनाव के कारण मतदान करने वाले शिक्षक मतदाताओं को एक दिन का विशेष अवकाश
Oct 07, 2026, 3:30:00 PM
Breaking : 72वीं BPSC PT फिर स्थगित! 25 अक्टूबर को अब नहीं होगा एग्जाम
Breaking : 72वीं BPSC PT फिर स्थगित! 25 अक्टूबर को अब नहीं होगा एग्जाम
Oct 07, 2026, 3:19:00 PM
ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा व्यवसाय विस्तार और बाजार से जुड़ने का अवसर
ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा व्यवसाय विस्तार और बाजार से जुड़ने का अवसर
Oct 07, 2026, 3:13:00 PM
बिहार के आनंद ने रचा इतिहास, बने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पुस्तक का विमोचन करने वाले भारतीय लेखक
बिहार के आनंद ने रचा इतिहास, बने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पुस्तक का विमोचन करने वाले भारतीय लेखक
Oct 07, 2026, 3:06:00 PM